Backup क्या है और क्या है फायदे?
Share this

Backup क्या है और क्या है फायदे?

Rate this post

आज की इस पोस्ट में हम Backup क्या है और क्या है फायदे तथा इसके उपयोग के बारे में आपको बताने जा रहे है। दरअसल आज हमारे android device में सभी तरह के Documents, Photo, Video और कई तरह की file होती है जिनको हमें बैकअप (Backup) की आवश्यकता होती है। 

यदि आपने अपने system में कभी backup किया होगा तो आपको इसके बारे में जानकारी अवश्य होगी। लेकिन यदि आपको backup की जानकारी नहीं है, तब भी घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि हम यहां आपको backup से संबंधित हर तरह की जानकारी बताने वाले हैं।

दरअसल backup करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि आज के समय में हमारे सारे कार्य computer यह mobile जैसे devices के सहारे ही हो रहा है। ऐसे में यदि हमारा system Corrupt हो जाए या भुला जाए तो हमारी सारी important documents, photos या videos खत्म हो जाती है। 

ऐसे में हमें काफी समस्या का सामना करना पड़ता है, इसलिए backup का होना बहुत जरूरी है। तो आइए हम बिना देर किए आज आपको Backup क्या है और क्या है फायदे तथा backup किस तरह किया जाता है और इसका उपयोग क्या है? सभी के बारे में विस्तारपूर्वक बताएँगे। 

Backup क्या है

Backup क्या है और क्या है फायदे?

Backup बहुत ही काम की चीज होती है, यदि हम किसी भी document, photo या videos का backup ले लेते हैं, तो हमारे device से यदि गलती से खत्म हो जाए। तब भी हम दोबारा उसे अपने device में ला सकते हैं। चलिए आसान भाषा में Backup क्या है समझने की कोशिश करते हैं। 

Backup का मतलब होता है, कि किसी भी file को एक या एक से अधिक files में copy करना, जिसे कि हम बाद में बिना internet की मदद से mobile या अन्य device में open करके दोबारा हम देख सकते हैं I 

Backup में file को इस तरह से बनाया जाता है, कि हमे हमारी मुख्य file की एक और file उपलब्ध हो जाती है। जिससे कि हमारे पास उपलब्ध original data को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। 

किसी कारणवश अगर आपका data loss हो जाता है, या Corrupt हो जाता है, तो आप Backup की मदद से अपनी files को दोबारा प्राप्त कर सकते हैंI इससे किसी भी file को दोबारा recover करने में मदद मिलती है। 

Backup और Copy में क्या अंतर होता है

कई लोगों का मानना होता है, कि Backup और copy एक ही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। Backup और copy दोनों ही अलग-अलग चीजें होती हैं, Backup के अंदर किसी भी files की copy की जाती है लेकिन उसे किसी अन्य Device या Store room में save की जाती है। 

वही copy में किसी image या video को Copy करते हैं, तो उसी device में उसकी अन्य प्रतिलिपि बन जाती है। copy में एक साथ दोनों file को साथ में नुकशान हो सकता है। 

लेकिन Backup में एक साथ एक ही Copy को नुकशान होता है। दूसरी copy किसी अन्य server पर upload होने के कारण इसमे किसी तरह का कोई नुकशान नही होता है। 

Backup कितने समय में लेना चाहिए

Backup कितने दिन के लिए लेना चाहिए यह आपके Data पर निर्भर करता है। यदि आपका Data इस प्रकार से बनाए गया है कि उसको रोजाना Backup की आवश्यकता है, तो आप उसका रोजाना Backup ले सकते हैं, अन्यथा आप उसे monthly, या weekely भी ले सकते है। 

आप अपने mobile में data का auto Backup के रूप में setting कर सकते है, जससे आपको data का स्वयं को Backup लेने की जरूरत नही होती है। आपकी file आपके दिए गये समय पर Backup के रूप में save हो जाती है। 

Backup के क्या फायदे है

Backup लेने के कई फायदे होते है, इसमें हम आपको उसके कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में बताते हैं जैसे :- 

  1. Computer mobile या laptop का Backup लेकर आप उसमे मौजूद data को सुरक्षित कर सकते हैं।
  2. यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण Software उपलब्ध है, तो आप उसे अपने email के माध्यम से उसे दूसरे computer पर install कर सकते हैं I 
  3. Mobile या computer में उपस्थित आपके सभी photos का Backup लेकर इन photo को सुरक्षित कर सकते हैंI 
  4. किसी कारण से अगर आपका electronic device खराब हो जाता है, तो उसको आप Backup की मदद से उसमे मौजूद data को प्राप्त कर सकते है। 
  5. यदि आप किसी device का full personal application Backup लेते है ,तब आप उसमे मौजूद software के साथ दोबारा install कर सकते हैं I 
  6. Backup लेने से आपकी सभी files सुरक्षित रहती है, और चोरी होने का खतरा नही होता है। 
  7. Backup से लिए गए data को आप अपने device के internet की मदद से किसी अन्य device पर खोल सकते हैं I 

Data Backup क्यों जरूरी है

Data Backup

Data का Backup लेना आज के समय में बहुत जरुरी है। मान लीजिए आपने किसी काम को करने के लिए उसको काफी समय दिया है, लेकिन उसको save करने के बाद किसी कारण से वह file खराब हो गई या फिर delete हो जाती है, तो आपकी सारी मेहनत बेकार चली जाती है। 

इस स्थति से निपटने के लिए आप अपने data का Backup ले सकते है। आप इसके माध्यम से अपने यादगार photo को भी सुरक्षित रूप में अपने पास save कर सकते है। इसलिए आपको अपने data का backup जरूर लेना चाहिए।

Backup लेने के लिए आपको अलग अलग जगह पर अलग अलग memory प्रदान की जाती है, आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इसका चयन कर सकते है। 

Applications से Backup कैसे ले

आप Android mobile पर Backup लेने के लिए कई application का उपयोग कर सकते हैं। इनमें से कुछ application बहुत ही कम memory के साथ उपलब्ध होते है, जो आपके device में आसानी से store किए जा सकते है। 

इनकी मदद से आप अपने phone के data और उसमें उपलब्ध photo और video का backup निश्चित रूप से ले सकते हैंI इन application की मदद से backup लेना बहुत ही आसान हो जाता है। 

हम आपको नीचे कुछ application के बारे में बताने है, जिससे आप अपने phone में Backup ले सकते है, – 

Backup ( बैकअप) के प्रकार 

Backup के कई प्रकार होते है, Backup आपके data और आपकी file पर निर्भर करता है, की आप किस चीज का Backup ले रहे है। जैसे की यदि आप Full Backup लेते है, तो full Backup में आपका पूरा data store होता है। 

  • Incremental Backup
  • Mirror Backup
  • Full PC Backup
  • Local Backup
  • Offsite Backup
  • Differential Backup
  • Online Backup
  • Remote Backup
  • Cloud Backup
  • FTP Backup

अंतिम शब्द-

आपको हमने इस पोस्ट में Backup क्या है और क्या है फायदे तथा Backup के कितने प्रकार होते है के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है। 

तो अब आप जान गए होंगे, की Backup के क्या फायदे है और बैकअप का मतलब क्या है। यदि आप अपने किसी भी Data को सुरक्षित रखना चाहते है, तो आपको Backup जरुर लेना चाहिए।

इन सबके अलावा यदि आपको बैकअप से संबंधित और अधिक जानकारी चाहिए तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं हम आपके सभी उलझनो के जवाब देने का प्रयास करेंगे।

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

1 thought on “Backup क्या है और क्या है फायदे?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!!