30 Amazing Brain Facts in Hindi
Share this

30 Amazing Brain Facts in Hindi

Rate this post

आज के article में हम लाए हैं 30 amazing facts about brain in Hindi. Brain के 30 amazing facts जिनको पढ़कर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। 

Human brain, हमारी body को govern करने वाला organ है। Brain हमें दुनिया की हर चीज समझने और जानने में मदद करता है पर surprisingly brain को हम आज भी बहुत कम जान और समझ पाए हैं। लेकिन human brain के जितने भी facts हमें मालूम हैं वो सब बहुत interesting हैं

ऐसे ही 30 amazing brain facts in Hindi आप इस article में पढ़ने वाले हैं। 

🔗 Contents

30 Brain Facts in Hindi

1. Brain, the most mysterious organ (हमारे मस्तिष्क के रहस्य अभी भी अनसुलझे हैं :-

वैसे तो human brain एक छोटा सा organ है but आज भी विज्ञान के पास इसके बारे में बहुत कम जानकारी है

For example विज्ञान आज तक इस बात का सही जवाब नहीं दे पाया कि phantom feelings क्यों होती हैं, brain compute कैसे करता है, brain किसी information को कैसे code करता है? 

ऐसी ही बहुत सी उलझनों को सुलझाने के लिए दुनियाभर के 135 institutes के scientists मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसे Human Brain Project (HBP) का नाम दिया गया है। इसका aim computer की मदद से brain की एक copy तैयार करना है। 

वैसे ये एक herculean task है जिसे 2013 में शुरू किया गया था और इसके लिए 10 साल का time लिया गया था। अब समय ही बताएगा कि इसमें कितनी success मिलती है। 

2. Brain, the most diligent organ (ब्रेन कभी आराम नहीं करता) :-

Human brain never rests. इसलिए इसे एक diligent organ कहा जा सकता है। आप चाहे सो भी जाएं आपका दिमाग जागता रहता है।

शरीर के बाकी organs जैसे heart भी आपके सोने पर अपना function slow कर देते हैं पर interesting fact about brain ये है कि जब आप सपने देख रहे होते हैं तो brain waves ज्यादा active होती हैं। 

3. Brain को दर्द नहीं होता (Brain, the painless organ) :-

इसकी वजह यह है कि unlike the other body parts, human brain में pain receptors नहीं होते इसलिए brain की surgery, patients के conscious रहते हुए की जा सकती है लेकिन skull के लिए anesthesia required होता है। 

Isn’t it amazing कि brain के nervous system में मौजूद जिन pain receptors की वजह से हमें pain feel होता है brain के पास वो है ही नहीं। 

4. Brain- The power house of our body :-

दोस्तों, एक powerhouse क्या करता है? Power generation है ना, और अगर हम आपसे कहें कि brain भी power generate करता है तो आपका क्या जवाब होगा?

जी हां, ये बात 100% सच है। Human brain approximate 23 watts daily generate करता है जिससे एक छोटा bulb आसानी से जलाया जा सकता है। 

5. Brain has the unlimited storage capacity (आपकी memory कभी full नहीं हो सकती) :-

Human brain में लगभग 86 billion neurons होते हैं। हर मेमोरी न्यूरॉन्स के सर्किट में स्टोर होती जाती है और brain ऐसे infinite patterns बना सकता है। 

इसलिए आप brain में जितनी चाहो उतनी information feed कर सकते हो। इसमें storage full जैसा कोई limitation नहीं है। 

हालांकि factors जैसे attention, sleep deprivation, age इस learning process को affect और limit करते देते हैं। 

6. Human brain बहुत soft होता है :-

Brain is as soft as clay और इसको एक चाकू की मदद से काटा जा सकता है। इसलिए skull इतनी hard होती है कि इस delicate organ को protect करे। 

7. MRI में यह देखा जा सकता है कि आप किसी से प्यार करते हैं :-

आपको पढ़कर अजीब लगा ना पर ये सच है। ये तो सब जानते हैं कि जब कोई किसी के प्यार में होता है तो brain के areas जो reward, motivation और emotion से जुड़े होते हैं, उनकी activity बढ़ जाती है। इसे brain के scans में भी देखा जा सकता है। 

8. Brain cannot differentiate between strong happiness and strong sadness :-

हम बहुत खुश और बहुत दुखी होने पर रोने लगते हैं। इसकी वजह यह है कि hypothalamus खुशी और दुख में फर्क नहीं कर सकता। 

9. Brain is 3/4 water :-

Human brain में 75% सिर्फ water होता है और यही वजह है कि dehydration brain को बहुत नुकसान पहुंचाता है। 

10. Brain की processing Formula 1 car से भी तेज़ होती है :-

Brain की information transfer की speed 268 miles per hour होती है और यह formula one cars की speed से भी ज्यादा है। 

11. Brain का size धीरे-धीरे कम हो रहा है। (Your brain is getting smaller in size) :-

अगर पिछले 5000 सालों का रिकॉर्ड देखें तो अपने ancestors की तुलना में हमारे brain का average size 9 cubic inch कम हो चुका है। Interestingly ये एक और mysterious fact about brain है जिसका जवाब science के पास नहीं है। 

12. Brain अपने toxins remove करता है :-

जब हम सोते हैं तो spinal fluid के flow के साथ toxic products washout होते हैं। ये products mostly protein deposits होते हैं जिनके accumulate होने पर alzheimer disease होने का खतरा बढ़ता है। 

तो अभी तक के ये amazing brain facts आपको कैसे लगे? आगे भी ऐसे ही interesting hindi brain facts मिलेंगे जिन्हें आपने कहीं नहीं पढ़ा होगा। चलिए continue करते हैं। 

13. Brain is the most fatty organ of the body :-

Human brain का 60% part fat होता है जिसमें 25% body cholesterol पाया जाता है। Heart के लिए भले ही ज्यादा cholesterol harmful हो लेकिन brain cells के लिए यह एक important ingredient है। 

14. Finger prints की तरह brain prints भी unique होते हैं :-

जिस तरह दो इंसानों के fingerprints अलग होते हैं उसी तरह brain activity का pattern भी हर individual में unique होता है। 

15. ये एक myth है कि हम सिर्फ 10% brain use करते हैं :-

ये बात आपने बहुत जगह पढ़ी होगी कि हम अपने brain का 10% तक ही इस्तेमाल करते हैं, मैंने भी पढ़ा था पर advanced studies से अब ये साबित हो चुका है कि हम brain का पूरा इस्तेमाल करते हैं। 

16. Brain eats itself to get refreshed :-

बहुत ज्यादा mental stress, sleep deprivation होने पर brain अपने neurons और synaptic connections को clear करने लगता है। Simple language में कहें तो brain अपनी cells को eat करने लगता है ताकि उसका function सही रहे। 

इसके अलावा prolonged starvation या जब body में fat का level बहुत कम हो जाता है तब भी brain अपने function को maintain करने के लिए यही process follow करता है। 

17. Your brain can’t do multitasking :-

आपको अजीब लगा ना पढ़कर। आप सोचेंगे कि ये कैसे हो सकता है क्योंकि multitasking तो हम हमेशा ही करते हैं जैसे सब्जी काटते हुए टीवी देखते रहते हैं और एक-दूसरे से बातें भी करते रहते हैं।

लेकिन सही मायनों में multitasking ऐसे काम हैं जहां high level की brain activity होती है। जैसे कि एक presentation देते हुए emails draft करना या फिर एक किताब पढ़ते हुए फोन पर बात करना।

आप बोलेंगे कि ये मुश्किल नहीं है पर सच ये है कि आप अगर ऐसे दो काम एक साथ करते हैं तो आपका attention किसी भी एक task पर पूरा नहीं रहता और error भी बहुत होती हैं। यकीन न हो तो आज़मा लीजिए।

इसीलिए drive करते हुए या road cross करते हुए phone पर बात करना मना होता है। 

18. Grey matter is pink in colour :-

आपने ग्रे मैटर का नाम तो जरूर सुना होगा पर इसका actual colour pink होता है। जब तक हम जीवित रहते हैं यह pink ही रहता है। After death यह grey colour में change होने लगता है। 

19. आप अपने आधे brain के साथ भी normal life जी सकते हैं :-

ऐसी surgery जहां brain का आधा हिस्सा remove कर दिया जाता है (hemispherectomy) वहां भी after recovery, patients एक normal life जीते हैं। 

20. Mirror neurons (नकलची neurons) :-

आपने notice किया है कि दूसरों को yawn करते देख आप भी ऐसा क्यों करते हैं? ऐसा होता है mirror neurons की वजह से। दरअसल जब हम किसी को कोई काम करते हुए देखते हैं तब ये neurons active होते हैं और हम भी उसे imitate करने लगते हैं। इसपर अभी बहुत रिसर्च करना बाकी है। 

21. Blood brain barrier :-

Blood के through कोई toxic substance brain तक जाकर उसे harm न कर दे इसलिए यह barrier काम करता है पर alcohol या nicotine इस barrier को पार कर जाते हैं। 

22. Synesthesia :- 

बहुत से लोग ये कहते हैं कि वो words को smell कर सकते हैं या colours को सुन सकते हैं। यह सच में होता है। इसकी वजह है एक ही sense organ का दो काम करना। आपको यह जानकर हैरानी हुई ना? आगे और भी ऐसे facts मिलेंगे। इस article को पढ़ते रहिए। 

23. Smell is linked with memory :-

Smell memory को recall करती है। ऐसे events जिनको smell के साथ connect कर दिया गया हो, उनको याद करना बहुत आसान होता है। 

24. Brain, the fastest camera :-

हमें पलकें झपकने में जितना समय लगता है उससे कम समय तक देखी गई image को भी brain process कर देता है। 

अब कुछ छोटे Amazing facts about brain in Hindi 

  1. हम जिन चीजों को picture के form में देखते हैं उन्हें text form से ज्यादा अच्छी तरह याद रख सकते हैं
  2. Human brain per minute 48-50 thoughts generate करता है इस तरह हर दिन हमें 70000 thoughts आते हैं
  3. Brain के size का intelligence से कोई connection नहीं होता
  4. Amygdala, brain का एक part है जिसे remove करने पर डर हमेशा के लिए खत्म हो जाता है
  5. ज्यादा नींद दिमाग को नुकसान पहुंचाती है। इससे brain की activity धीमी होने लगती है
  6. जब भी हम कुछ नया सीखते हैं तो brain की gyri और sulci (जिन्हें बोलचाल की भाषा में wrinkles कहा जाता है) increased हो जाती हैं

Conclusion

तो ये थे 30 amazing brain facts in Hindi. ये सारी जानकारी किताबों, magazines और इंटरनेट से मिली knowledge पर based है और हम किसी भी fact को check करने का या उसके सही या गलत होने का दावा नहीं करते हैं। 

हमें कमेंट करके जरूर बताइए कि आपको ये article कैसा लगा और आप किन topics पर जानकारी चाहते हैं।

आपके सुझावों और शिकायतों का स्वागत है ताकि हम अपने अगले आर्टिकल और बेहतर बना सकें। अगर आपको ये article पसंद आया तो इसे share करना न भूलें।

और भी पढ़ें :-

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!