Digital Signature क्या है और कैसे बनाये?
Share this

Digital Signature क्या है और कैसे बनाये?

Rate this post

क्या आप जानते है, कि Digital Signature क्या है और कैसे बनाये? यदि नहीं तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़े, क्योंकि आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको Digital Signature से संबंधित प्रत्येक जानकारी provide करने वाले हैं। 

जैसा की आप जानते है, आज के समय में हर चीज Digital होते जा रही है, चाहे एक account से दूसरे account में money transfer चाहे हमे अपने school या college के notes ready करने हो या फिर online shopping करनी हो हर चीज आज घर बैठे होते जा रहे हैं। यानी हम कह सकते हैं कि हमारा भारत आज डिजिटलीकरण की ओर विकसित हो रहा है। 

आज हम सारे कार्य digital रूप से करते हैं, उसी तरह हमारा Signature भी अब Digital रुप ले चूका है। जी हाँ आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बतायेगे की Digital Signature क्या है और कैसे बनाये? तो चलिए जानते हैं, कि इनका किस तरह से आज के समय में उपयोग किआ जा रहा है। 

Digital Signature क्या है?

Digital Signature क्या है और कैसे बनाये?

वर्तमान में कई जगहों पर Physical Signature के बदले Digital Signature का इस्तमाल शुरू कर दिया गया है। और अभी तक हम सभी ने कई जगहों पर Digital Signature किए भी है। हो सकता है आपको समझ ना आया हो लेकिन हम अपने जीवन में कई जगह Digital Signature का इस्तेमाल कर चुके हैं।

Signature अर्थात हस्ताक्षर ये हमारी सहमति की निशानी होती है, जिसने आज Digital Signature का रूप ले लिया है। जिस तरह आपके सामान्य Signature आपकी पहचान होती है, उसी तरह Digital Signature भी वही काम करते है। 

लेकिन इसमे अंतर यह आता है, की यह Digital Signature electronic रूप में होते है, इन्हें computer या किसी अन्य उपकरण में software के माध्यम से लिए जाते है, जो हमेशा के लिए हमारे system में save हो जाते है। 

कई मामलो में Digital Signature certificate, सरकार की सर्टिफाइंग अथॉरिटी द्वारा जारी किया जाता है। यह एक ऐसी technique होती है, जिसके माध्यम से किसी भी दस्तावेज की सच्चाई को जाना जा सकता है। 

Digital Signature की खास बात यह होती है, की इसे इस तरह से बनाया जाता है, की इसमे किसी तरह की tampering (छेड़छाड़) नही की जा सकती है, यह पूर्ण रूप से सुरक्षित रहता है। 

Digital Signature कैसे बनाये? (Create A Digital Signature)

Digital Signature के कार्य करने का तरीका बिल्कुल अलग होता है। यह सामान्य Signature की तरह कार्य नही करता है। इसमे विशेष तरह का प्रोटोकॉल का उपयोग किया जाता है, जिसे Public Key Infrastructure (Public key Algorithm ) कहते है। 

यह सार्वजनिक कुंजी क्रिप्टोग्राफ़ी पर आधारित होता है। Public key Algorithm जैसे की RSA का इसमे उपयोग किया जाता है। यह दो keys generate करता है, जिसमे एक Private और दूसरी Public होती है। इसी encrypted hash से जुडी हुई जानकारी को Digital Signature कहा जाता है।

Digital Signature को बनाने के लिए (Create A Digital Signature ) Signing Software की आवश्यकता होती है, इसी की मदद से इसको बनाया जाता है। 

Digital signature तकनीक में दोनों पक्षों को यह विश्वाश रखना आवश्यक होता है, की Signature बनाने वाला ब्यक्ति अपने निजी कुंजी को सुरक्षित और गुप्त रखने में सक्षम है। यदि कोई उसके जैसी Signature करने की कोशिश भी करता है, तो उसकी पहचान हो जाती है। 

Digital signature बनाने का तरीका

हम यहाँ Digital signature बनाने का तरीका बता रहे हैं, यदि आप नहीं जानते हैं की Digital signature कैसे बनाएं तो नीचे बताए गए steps को ध्यान पूर्वक follow अवश्य करें। 

Create a Digital signature in Word 

MS word के माध्यम से आप Digital signature आसानी से create कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे

1. सबसे पहले आप अपने system में MS word को open करें। जहां आपको सबसे ऊपर top पर file का एक option दिखाई देगा आपको उस पर click करके उसे open करना है। 

Create a Digital signature in Word 

2. File select करने के बाद कुछ और option आपके सामने दिखाई देंगे। आपको वहां Info पर select करना है। जिसके बाद protect document का एक विकल्प दिखाई देगा जहां से आपको Digital signature add करना है।

Digital signature add

3. इसके बाद आपको कुछ इस तरह दिखाई देगा जैसे कि आप नीचे की image में देख सकते हैं। यहां आपको commitment type में कुछ विकल्प दिखाई देंगे, जहां से आपको created and approved this document के विकल्प को choose करना है।

इसके बाद आपको signing as में Digital signature add किया हुआ दिखाई देगा और यदि दिखाई ना दे तो आप change के option पर click करके certificate को upload कर सकते हैं। 

created and approved this document

4. जिसके बाद आपको sign के विकल्प पर click करना है ताकि Digital signature confirm हो जाए।

5. Sign पर click करते सी signature confirmation के लिए एक box दिखाई देगा। जहां बताया जाएगा कि Digital signature को confirm करके save कर लिया गया है। आपको वहां ok पर click करके इस बात पर सहमति जतानी है। 

signature confirmation

इतना करते ही MS word में आपका Digital signature आसानी से create हो जाएगा और अब आप कहीं भी Digital signature का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

Digital signature का उपयोग कहा होता है

आपको बता दे की Digital signature के लिए भी भारत में अलग से कानून है। अंडर द इंडियन लॉ (Legal Aspect) Section 3 के Technology Act, 2000 के अनुसार 2008 में Digital Signature को legal कर दिया गया है, उसके बाद से यह कई कामो में उपयोग किया जाने लगा। 

यहा हम आपको बता रहे है कि Digital Signature का उपयोग कहाँ कहाँ किया जा सकता है – 

  • इसका उपयोग ई-टेंडरिंग के लिए सरकार द्वारा किया जाता है। 
  • Company registered करने के लिए Digital signature का उपयोग किया जाता है। 
  • सालाना income tax return की ई-फाइलिंग करने में भी इसका उपयोग किया जाता है। 
  • इंटरनेट आधारित लेन-देन के लिए। 
  • Digital signature को Word, MS Excel और पीडीएफ डॉक्युमेंट्स को signed करने के लिए भी उपयोग में लिया जाता है। 
  • गुप्त दस्तावेज को mail करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर (Digital signature) की जरूरत होती है।

क्या Digital Certificate और Digital Signature एक ही होता है?

कई लोगो का यह सवाल होता है, की digital certificate और digital signature दोनों एक होते है या नहीं। तो हम आपको बता दे, की इन दोनों में बहुत अंतर होता है।

Digital Certificate का इस्तमाल किसी website की trustworthiness को verify करने के लिए किया जाता है। तो वही यदि हम Digital Signature की बात करे तो इसका उपयोग किस भी document को verify करने और उसको एक दुसरे को भेजने के लिए किया जाता है। 

अंतिम शब्द –

दोस्तों हमने आपको इस पोस्ट में Digital Signature के बारे में और Digital Signature क्या है और कैसे बनाये? इसकी पूर्ण जानकारी प्रदान की है। इसके द्वारा आप जान गये है, की Digital Signature आज के समय में कितना उपयोगी है। 

यह खासकर paperless office में अहम भूमिका निभाता है, आज कई companies ऐसी है, जिसमें इसका काफी उपयोग किया जा रहा है। और आने वाले समय में भी इसका उपयोग और अधिक बढ़ने वाला है। यदि आपके मन में Digital Signature से सम्बन्धित कोई सवाल है, तो हमे जरुर बताये। हम इसकी जानकारी आप तक जरूर पहुंचेंगे।

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!