Domain Name Meaning in Hindi
Share this

Domain Name Meaning in Hindi

Rate this post

आज के इस लेख में आप जानेंगे कि क्या है Domain Name meaning in Hindi यानी कि Domain Name क्या है, इसकी cost कितनी होती है तथा इसे कहाँ से और कैसे खरीद सकते है। 

आपने ज़रूर ध्यान दिया होगा कि जब भी आप internet पर कुछ search करते है, तो result में सभी websites के नाम और उसके पहचान एक दूसरे से काफी अलग दिखते है। आप जरूर सोच रहे होंगे कि किसी भी website के नाम और domain का क्या संबंध हो सकता है? 

हम आपको बता दें, कि domain एक तरह का नाम है, जो internet पर मौजूद सभी websites को पहचानने में मदद करता है। जी हां यह किसी भी website का पहचान होता है, ताकि कोई भी व्यक्ति इसके जरिए किसी भी websites को internet पर आसानी से search कर सके। 

इसलिए आज हम यहाँ आपको Domain Name meaning in Hindi के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बता रहे हैं। ताकि जिन लोगों को domain name के बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें इस लेख के माध्यम से मदद मिल सके। तो फिर बिना सोचे चलिए इस लेख को शुरू करते हैं – 

Domain Name meaning in Hindi

Domain Name internet पर मौजूद किसी भी website या blog का adress होता है जो उसका एक पहचान होता है, जिसकी मदद से हम उस website को Google पर आसानी से search कर सकते हैं।

आसान शब्दों में कहे तो internet पर मौजूद किसी भी blog या website को direct search करने के लिए domain Name की आवश्यकता होती है। जिसे हम URL के नाम से भी जानते हैं। 

यह एक friendly naming system है, जो हमें किसी web pages और web server के बारे में पता बताता है। इसे domain naming system यानी DNS भी कहा जाता है। जिसके माध्यम से हम internet पर किसी भी website को पहचान सकते हैं।

सभी websites एक IP Address (Internet Protocol Address) से जुड़ी होती है, यह एक प्रकार का numerical Address होता है। जिसके माध्यम से यह जाना जा सकता है कि internet पर किस जगह यह website उपलब्ध है।

किसी भी website के IP Adress को याद रखना बहुत ही मुश्किल होता है। इसलिए किसी भी website के adress को याद रखने के लिए domain name का इस्तेमाल किया जाता है। जिसका आप खुद अपनी पसंद से चुनाव करते हैं।

किसी भी domain name का इस्तेमाल करके हम एक से ज्यादा IP Address का इस्तेमाल कर सकते है। यदि बात की जाए Google.com, domain name की तो यह अकेला domain name है जो एक साथ कई IP Address को refer करता है।

सरल भाषा में बताऊं तो सभी website एक server में store होती है। और एक domain name उस website के server के IP Address को point होता है।

जब कभी भी आप किसी website के नाम को url box में लिखते है, तो वह आपके domain name की मदद से आपके server के IP Address को point करके search की गई website को खोज पाता है। और तभी आप उस website को देख पाते है।

Domain के प्रकार 

domain name क्या है ? यह तो अब आप अच्छी तरह से जान गए होंगे। तो आइए हम जानते हैं, कि domain कितने प्रकार के होते हैं ? वैसे तो domain name कई तरह के होते हैं, लेकिन हम यहां कुछ मुख्य domain name के बारे में बात करेंगे। ताकि यदि आप कभी खुद का domain name ले, तो आपको उसका चुनाव करने में आसानी हो सके – 

Top Level Domain (TLD) :-

Top Level Domain को Internet Domain Extention भी कहा जाता है। यह domain name के आखिरी हिस्से में होता है यानी कि Dot (.) के बाद लिखा जाने वाला शब्द जैसे .Com, .in इत्यादि। इसकी मदद आप अपनी website को internet पर आसानी से Rank करवा सकते है।

यहाँ आपको कुछ Top Level Domain के नाम बता रहे हैं जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से खरीद सकता है

.Com (Commercial)

.Org (Organisation)

.net (Network)

.gov (Government)

.edu (Education)

.name (Name)

.biz (Business)

.info (Information)

जैसे:- Google.com, Facebook.com, आदि।

Country Code Top Level Domain (CcTLD) :-

आमतौर पर इस तरह के domain का प्रयोग किसी भी देश को दर्शाने के लिए किया जाता है। दरअसल इस तरह के domain को किसी भी country के नाम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 

यानी कि इस तरह के domain name को कोई भी देश के Two Letter ISO code के आधर पर रखा गया है। जी हाँ यहां नीचे कुछ domain extension के उदाहरण दिए गए है। जिसे देखकर आप और भी अच्छे से समझ जाएंगे। 

.us: United State

.in: India

.ch: Switzerland

.cn: China

.ru: Russia

.br: Brazil

Subdomain Name क्या है?

Subdomain Name

Domain Name meaning in Hindi के बारे में तो आप जान ही चुके है। इसलिए यहाँ हम आपको बताएँगे कि subdomain name क्या होता है?

दरअसल main domain name का एक अंश है, subdomain name. जी हाँ अगर आप कोई भी domain name खरीद लेते है तो आप उसे Subdomain name में divide कर सकते है।

जैसे कि मेरा top Level Domain Name है Hindjosh.com है। जिसे आप बहुत ही आसानी से और मुफ्त में बदल सकते हैं। जी हाँ जैसे कि आप Hindjosh.com को बदल कर Ind.Hindjosh.com या Hindi.Hindjosh.com रख सकते है। 

Domain Name और URL

यदि आप सोच रहे हैं, कि domain name और URL बिल्कुल सामान है। तो हम आपको बता दें, कि domain name और URL बिल्कुल भी एक समान नहीं है। Domain name तो बस URL का एक छोटा सा part है। 

जी हाँ यदि तकनीकी तौर पर देखा जाए तो Internet address यानी कि URL का एक बहुत ही छोटा part है, Domain name। जो केवल किसी website या blog का पता बता सकता है। जिसके वज़ह से हम Internet पर किसी भी website को असानी से search कर सकते है। 

लेकिन URL के माध्यम से आप कई चीजों का पता लगा सकते हैं। जैसे Specific page address, machine name, folder name, protocol language इत्यादि। 

Domain Provider list 

यदि आप अपना खुद का कोई website बनाना चाहते हैं तो आपको उसके लिए एक domain name खरीदना जरूरी होगा। लेकिन ध्यान रहे इसके लिए आप किसी अच्छी company से ही domain purchase करे जो कि विश्वसनीय हो। 

Note – 

  • Domain खरीदने से पहले आपको यह ध्यान रखना आवश्यक है, कि आपको unique domain name खरीदना है। किसी भी website के domain name को कभी भी copy ना करें।
  • आप जिस topic पर अपने website को बनाना चाहते है, उसी topic से related अपना domain name choose करे। जैसे कि यदि आप cooking से सम्बंधित blog या website बना रहें है, तो bestcooking.com या indocook.in type के domain आप buy कर सकते है।
  • Domain name बनाने से पहले यह ध्यान रखे कि नाम बिल्कुल छोटा होना चाहिए क्योंकि बड़ा नाम याद रखना थोड़ा मुश्किल होता है।
  • अपने domain name में किसी भी special character को ना रखें जैसे:- @, %, # आदि।
  • हमेशा Top Level Domain ही खरीदें। जिसे सभी लोग जानते है। Page
  • Domain name हमेशा ऐसा होना चाहिए, जिसे बहुत ही आसानी से याद किया जा सके। 

आप नीचे बताई गई किसी भी company की website पर जाकर अपनी पसंद के domain का नाम लिखकर search कर सकते हैं। यदि वह domain पहले से ही कोई खरीद चुका है, तो Unavailable दिखाएगा। और यदि company के पास वह domain name उपलब्ध है, तो available दिखाएगा।

यहाँ हम आपको कुछ best company के नाम Suggest किए गए हैं। जो पूरी तरह से विश्वसनीय है। 

निष्कर्ष:-

इस लेख में आपको Domain Name meaning in Hindi से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी गई है। साथ ही आपको यह भी बताया गया है, कि आप को किस प्रकार का domain खरीदना चाहिए। इसलिए कुछ company के नाम भी suggest किए गए है।

आप चाहे तो इनमे से किसी भी एक company से आप अपना domain खरीद सकते हैं। domain name बनाने से पहले ध्यान रखें कि वह किसी अन्य की website से मिलता जुलता नहीं होना चाहिए, आपका domain name पूरी तरह से unique होना चाहिए।

उम्मीद है, आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ share कर सकते हैं। और यदि आप इस लेख से संबंधित किसी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

और भी पढ़ें :-

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

7 thoughts on “Domain Name Meaning in Hindi”

Leave a Comment

error: Content is protected !!!