eBook क्या है और ये Traditional Books से क्यों बेहतर है
Share this

eBook क्या है और ये Traditional Books से क्यों बेहतर है

Rate this post

आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं कि eBook क्या है और ये Traditional Books से क्यों बेहतर होता है? जैसा कि आप जानते हैं, किताबे हमारे जीवन की सबसे बेहतर साथी होती है, यह हमेशा हमारे साथ रहते है। 

किताबें पढना और उनसे ज्ञान प्राप्त करना सभी को अच्छा लगता है। सभी अपने अपने जीवन में अपनी पसंद के अनुसार किताबो को पढ़ते है। 

हमने अभी तक किताबो को हाथो में लेकर पढ़ा है, लेकिन आज की नयी Technology में अपको किताबे पढने के तरीके में क्रन्तिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। और यह बदलाव आज के युवाओं को काफी पसंद भी आ रहे हैं। 

हम आज इस पोस्ट में eBook के बारे में आपको बतायेगे की eBook क्या है और इसके क्या फायदे है। इन सभी के बारे में आपको इस पोस्ट के माध्यम से जानकारी मिलेगी। यदि आप भी eBook के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

eBook क्या है?

eBook क्या है और ये Traditional Books से क्यों बेहतर है

सबसे पहले हम आपको eBook क्या है? इसके बारे में बताते है। वर्तमान में Technology की वजह से दुनिया तेजी से बदल रही है, उसी तरह किताबे भी बदल गयी है। 

पहले के जमाने में पुराण, गीता, रामायण जेसे ग्रंथो को ताल के पतों पे लिखा जाता था। उसके बाद इन्हें कागज के पन्नो पर लिखा जाने लगा। लेकिन आज इन सब से अलग इन्हें software के माध्यम से लिखा जाता है। 

eBook को Electronic Book भी कहा जाता है। यह भी एक तरह का किताब ही होता है, लेकिन यह पन्नों पर नहीं लिखा होता। यह digital का ही एक रूप होता है। जिसे electronic किताब भी कहा जाता है। 

eBook को आप अपने mobile या Computer में पढ़ सकते है। इसको Computer और Mobile में किसी भी software के माध्यम से पढ़ा जा सकता है। 

इसमे आपको कई तरह के eBook प्रारूप मिलते है। यह आपको pdf के रूप में भी मिलती है। pdf eBook का ही एक format होता है, जिसमे पूरी किताब को क्रमबद्ध तरीके से लिखा जाता है। 

इसके साथ ही आपको eBook text और image file के रूप में भी मिलती है। eBook के माध्यम से आप अपने phone में मनचाहे उतनी किताबो को पढ़ सकते है और उनका संग्रह कर सकते है।

ये भी पढ़ें :- Metaverse क्या है ? क्या ये बदल देगा इंटरनेट का वर्चुअल दुनिया  

eBooks के क्या फायदे हैं

eBooks के कई फायदे है, जो आपको मिलते है। यह पढने के साथ साथ आपको कई तरह के अन्य फायदे भी देती है, जो आपके किताब पढ़ने के शौक को पूरा भी करती है। जैसे – 

  • eBooks का सबसे ज्यादा फायदा यह है, की इसको लाने ले जाने में किसी तरह की समस्या नही आती है। इसके लिए आपको bag की आवश्यकता नही है, इसको आप phone में रख सकते है। 
  • यह एक तरह की Portable electronic book होती है, जिसे आप कही पर भी प्राप्त कर सकते है। 
  • आप कई सारी किताबो को एक साथ रख सकते है और कोई भी page आप Direct search कर पढ़ सकते है। 
  • इसमे किसी तरह का कोई paper उपयोग नही होता है, जिससे की पेड़ या पौधे को काटना नही होता है। यह पर्यावरण को भी सुरक्षित रखता है। 
  • library के बराबर आप अपने phone में eBooks के माध्यम से किताबें लेके चल सकते है। 
  • पढ़ते समय किसी भी शब्द के अर्थ का महत्व आप विस्तार से समझ सकते है। 
  • eBooks में आपको जरुरी Animation, Videos को भी देखने का फायदा मिलता है। 
  • इसको खरीदने के लिए कोई दुकान में जाने की आवश्यकता नही है, यह आपको mobile या computer पर internet के द्वारा मिल जाती है। 
  • इनको download करना और पढना काफी आसान होता है। 
  • eBooks को किसी तरह का कोई नुकशान नही होता है और ना ही यह चोरी होती है। 
  • eBooks को अपने दोस्तों के साथ आसानी से कई बार share कर सकते है। 
  • इन्हें आप अपने smartphone, tablet या किसी भी gadgets में रात के अंधरे में भी पढ़ सकते है। 
  • इसके साथ ही आप eBooks के page को Zoom करके भी देख सकते है। 
  • यह mobile में ज्यादा Space नहीं लेती है और इनको रखना काफी किफायती होता है। 

eBook, Traditional Books से क्यों बेहतर है?

हमने आपको eBooks के सभी फायदे बताये है, इससे आपको ज्ञात हो गया होगा की यह Traditional Books से क्यों बेहतर है। 

इसके अलावा भी eBook के और फायदे है, आपको बता दें की इसका सबसे बड़ा फायदा यह है, की आपको यह काफी कम price में उपलब्ध होती है, साथ ही आपको अधिकतर किताबे internet पर मुफ्त में मिल जाती है। 

वही यदि हम Traditional Books की बात करे, तो आपको कोई भी किताब free में नही मिलती है। इसलिए आज के समय में हम यह कह सकते है, की Traditional Books से eBooks काफी बेहतर होती है। 

eBooks से क्या क्या हानि है? 

ऐसा नही है, की आपको eBooks के सभी फायदे ही मिलते है। इसमे आपको कुछ नुकशान भी उठाने पडते है। बता दें कि eBooks का उपयोग आप सिर्फ e-electronic device पर ही कर सकते है, साथ ही इसके लिए आपको internet की भी आवश्यकता होती है। 

वही यदि आप eBooks का ज्यादा उपयोग करते है, तो आपकी आँखों पर भी इसका नुकशान हो सकता है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के पास mobile phone नही है या किसी को android device का उपयोग करना नही आता है, तो वह eBooks को नही पढ़ सकता है। 

eBook को internet पर कैसे बेचते हैं?

अब तो आप eBook के बारे में सारी बाते जान ही गए होंगे, तो चलिए अब हम आपको इसको internet पर बेचने के तरीको के बारे में बताते है। 

यदि आप भी अपनी किताब को बेचना चाहते है, तो आपके लिए यह तरीका फायदेमंद होगा। इसके लिए internet पर आपको कई website मिल जायेगी जहा आप इनको बेच सकते है।

बता दें कि Amazon Affiliate marketing के जरिए भी आप अपने किताबो को online बेच सकते है। 

इसके साथ ही आप अपने स्वयं के website और Blog के माध्यम से भी किताबो को बेच सकते है और अच्छे पेसे कमा सकते है। 

यदि आप किताबो को free में प्राप्त करना चाहते है, तो आपको Android Play store पर कई application मिल जाएँगे जहां से आप free में eBook download करके उनका उपयोग कर सकते है। 

अंतिम शब्द 

तो जैसा कि कि आज के इस लेख में हमने आपको eBook क्या है और ये Traditional Books से क्यों बेहतर होता है, के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है।

आप इसके माध्यम से समझ गये है, की eBook क्या है और यह किस तरह से किताबो से अलग होती है। साथ ही इसके फायदे और नुकशान भी हमने आपको बताये है।

आने वाले समय में आपको कई नए नए तरीको से eBook के रूप को देखने को मिलेगा जिसमे आपको और भी अधिक features देखने को मिलेगे। आपको eBook या किसी अन्य तरह के सवालो को जानना है, तो आप हमे कमेंट जरुर करे।

और भी पढ़ें :-

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!