Free Fire में Best Gun कौन कौन सी हैं
Share this

Free Fire में Best Gun कौन कौन सी हैं

5/5 - (1 vote)

आज का यह article विशेषकर Game lovers के लिए है। खास तौर पर जिन्हें Free Fire Game खेलना बहुत ज्यादा पसंद है, क्योंकि आज हम यहां Free Fire में Best Gun कौन कौन सी हैं इसके बारे में बताने वाले हैं।

वैसे तो जो Free Fire game खेलते हैं उन्हें पता ही होगा कि इसे खेलने के लिए players को बहुत सारे हथियारों की जरूरत पड़ती है। यह एक प्रकार का royal Game है जिसमें battleground होता है और यहां पर competitor से लड़ाई करनी होती है। 

लड़ाई करने के लिए हथियारों की और guns की जरूरत पड़ती है। यह Game PUBG की तरह ही है। Game में जीतने के लिए और लंबे समय तक बने रहने के लिए जरूरी है कि आप के पास सबसे best हथियार हो। वैसे तो जो काफी समय से इस game को खेल रहे हैं, उन्हें हथियारों के बारे में अच्छी खासी knowledge होगी।

लेकिन जो इस game में नए आए हैं, वैसे players को शायद इस game के सभी हथियारों के बारे में ज्यादा knowledge ना हो और इसी वजह से वे बार-बार Game हार जाते है।

इसलिए हम उन players के लिए यह post लेकर आ रहे हैं, जो free fire game अभी अभी खेलना शुरू किए है। हम आपको इस game में इस्तेमाल किए जाने वाले हर तरह के guns के बारे में बताने वाले हैं।

जैसे gun का range क्या है, damage और rate of fire कितनी है, reloading speed कितनी है आदि। तो यदि आप भी Free fire game के best player बनना चाहते हैं और हथियारों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

ये भी पढ़ें 👉 Free Fire से पैसे कैसे कमाए

Free Fire में Best Gun कौन कौन सी हैं

PUBG के बाद सबसे ज्यादा खेले जाने वाला game Free Fire game है। इस game में भी PUBG की तरह एक दूसरे को shoot करना होता है। इसलिए यह game हर तरह की guns provide करता है। वैसे तो जो पुराने players है उन्हें game के सभी guns के बारे में जानकारी है।

लेकिन जो नए हैं उनके लिए हम नीचे game में provide की जाने वाली सभी तरह के guns के बारे में detail में बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप और भी शानदार तरीके से Game खेल सकते हैं। आइए एक-एक करके हम इन guns के बारे में जानते हैं –

1. AWM

Free Fire में Best Gun कौन कौन सी हैं

AWM gun को free fire में एक बहुत ही अच्छी gun और bold action sniper rifle के रूप में जाना जाता है। इस gun की damage क्षमता इतनी अधिक होती है कि यह एक ही shot में दुश्मन का काम तमाम कर देती हैं।

इसकी speed बिल्कुल अविश्वसनीय है, जो कि दुश्मन को एक ही बार में खत्म कर देती है। इसमें 90 hit point की औसत damage क्षमता होती है। Player long-range battle में इस gun का ही इस्तेमाल करते हैं। इस gun का इस्तेमाल करने के बाद free fire में आसानी से जीता जा सकता है।

ये भी पढ़ें 👉 Free Fire में Free में Diamond कैसे ले

2. XM8- डेस्टिनी गार्डियन

यह काफी लोकप्रिय gun है और players द्वारा अधिक Demand की जाती है। इस gun का visual experience बहुत बेहतरीन है।

Free fire players, destiny lightenig token का इस्तेमाल करके इस gun को आराम से प्राप्त कर सकते हैं। इस gun की खासियत यह है, कि यह damage और rate of fire को भी बढ़ाती है, तथा reloading speed को कम करती है।

3. M79

दुश्मन को कम समय में मार गिराने के लिए players द्वारा इस gun को काफी पसंद किया जाता है या यू कहे तो players इस gun का इस्तेमाल game में बहुत ज्यादा करते हैं। आपको बता दें, कि इसका damage rate 90 का होता है हालांकि इसकी range और rate of fire थोड़ी कम होता है।

लेकिन यदि इस gun का इस्तेमाल अच्छे तरीके से किया जाए तो यह एक अच्छी gun साबित हो सकती है और आपको Game जितवा सकती है।

4. Mp40 

Mp40 नामक इस gun का इस्तेमाल free fire Game में सबसे अधिक लोगों द्वारा किया जाता है। यह एक बहुत ही बेहतरीन gun है, जिसका fire rate 82 है और rate of damage 48 है।

Rate of fire अधिक होने की वजह से players द्वारा इस gun को काफी पसंद किया जाता है। इस gun का range 22 है, तथा reload speed इसकी 48 की होती है। Accuracy की बात करें तो यह 17 की होती है और armour penetration इसका 0 (शून्य) होता है।

5. M1873

M1873 gun भी काफी महत्वपूर्ण और बेहतरीन gun है हालांकि यह एक gun नहीं बल्कि एक pistol है। इससे free fire में top shot लगाने के लिए प्राथमिकता दी जाती है।

इसमें 94 hit points का base damage होता है जिससे कि दुश्मन को तुरंत मार गिराया जा सकता है। इस pistol की effective range 75 है। 

6. Groza

GROZA in Free Fire Game

Groza rifles को बाकी सभी rifles की तुलना में अधिक महत्व दिया गया है। एक अच्छा shot मारने में इस gun का कोई मुकाबला नहीं है। इस gun की सहायता से players दुश्मन को एक झटके में खत्म कर सकते हैं।

Groza rifles का rate of fire सबसे अधिक होता है जिसकी वजह से इस gun को सबसे बेहतरीन माना गया है। इन सबके अलावा इस gun की स्थिरता और range भी बहुत बेहतरीन है। 

7. एके-47 ( AK – 47 )

AK – 47 in Free Fire Game

AK47 का नाम तो हम सभी ने सुना होगा। एके-47 gun को भी free fire में काफी अधिक use किया जाता है। शायद ही कोई ऐसा player होगा जिसने free fire में AK 47 gun का इस्तेमाल नहीं किया होगा। Ak-47 की सहायता से opponent को काफी जल्दी और काफी आसानी से मार गिराया जा सकता है। 

Ak-47 की खासियत यह है कि इस gun की fire rate 57 एवं damage 61 है। इसी के साथ इसका range 71 और reload speed 41 है। इन सबके अलावा इसकी accuracy भी 41 है। यही कारण है कि players द्वारा इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है और इसे काफी पसंद किया जाता है।

8. Grenade Launcher 

Grenade launcher gun का भी players द्वारा Game में काफी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। यह काफी अच्छी gun है, इसका इस्तेमाल करके दुश्मन को आसानी से मार गिराया जा सकता है। इस gun का आधार 90 का होता है।

Free fire Game में बाकी हथियारों के साथ-साथ grenade launcher gun को भी काफी लोकप्रियता प्राप्त है। इसके इस्तेमाल से free fire का Game और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है।

9. M60

यह भी काफी महत्वपूर्ण gun है इसका इस्तमाल लगभग सभी player द्वारा किया जाता है। इस gun को अक्सर light machine gun के नाम से भी जाना जाता है। इस gun की खास बात यह है, कि इस gun के मैग में 60 bullet हमेशा रहती हैं।

इसका damage 56 का होता है। इन सबके अलावा यह gun close race और mid range white के लिए यह gun महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

10. M1887

इस gun को free fire के Game में सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इस gun के खतरनाक होने का कारण यह है कि इसका head damage 100 का होता है।

Game में इस gun को आसानी से हासिल किया जा सकता है। इस gun की खास बात यह है, कि इसके माननीय में दो bullet हमेशा उपलब्ध रहती हैं। यदि Game में close run करना है तो यह gun सबसे बेहतरीन विकल्प है।

अंतिम शब्द 

आज का यह Article ‘Free Fire में Best Gun कौन कौन सी हैं’ यहीं पर समाप्त होता है। आज के इस लेख में हमने आपको free fire Game की best guns के बारे में बताया। जिसका इस्तेमाल players Game में सबसे ज्यादा करते हैं।

वैसे तो free fire Game में कई सारी guns और हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन हमने आपको केवल कुछ चुनिंदा guns के बारे में जानकारी दी।

उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह Article पसंद आया होगा और इसमें बताई गई सभी बातें आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होंगी।

अंत मे बस यही निवेदन है कि इस Article को अपने संबंधियों के साथ Share अवश्य करें और Article से संबंधित कोई भी प्रश्न या फिर कोई भी सुझाव हो तो, आप हमें comment section के माध्यम से बता सकते हैं।

और भी पढ़ें 👇

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

4 thoughts on “Free Fire में Best Gun कौन कौन सी हैं”

Leave a Comment

error: Content is protected !!!