Google का आविष्कार कब और किसने किया? जाने गूगल के बारें में पूरी जानकारी 2024
Share this

Google का आविष्कार कब और किसने किया? जाने गूगल के बारें में पूरी जानकारी 2024

5/5 - (1 vote)

आज के समय में गूगल का इस्तेमाल तो हर कोई कर रहा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ‘गूगल का अविष्कार कब और किसने किया है’ क्योंकि यदि कुछ दशक पहले देखा जाए तो Internet या गूगल जैसी कोई चीज का कोई नामोनिशान ना था। 

लेकिन अब यह हमारे जीवन में इतना जरूरी हो गया है, कि इसके बिना दुनिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए वर्तमान समय में लोगों को गूगल के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम यहां जानेंगे कि गूगल क्या है, Google का आविष्कार कब और किसने किया, गूगल का फुल फॉर्म क्या है तथा गूगल के सीईओ कौन है Google Ka CEO Kaun Hai तो चलिए फिर बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं – 

गूगल क्या है? Google kya hai?

Google एक बहुत Popular Web Search Engine है, जिनके माध्यम से लोग Internet पर किसी भी विषय से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

धीरे-धीरे समय के साथ गूगल आज ना केवल दुनिया का सबसे लोकप्रिय Search Engine है, बल्कि यह एक Multinational Technology Company भी है जिसमें दुनिया के प्रत्येक Software Engineer का सपना होता है Job पाने का। 

गूगल के कई सारे Products और Services हैं, जो आज दुनिया भर में Popular है जिनमें Gmail, Google Maps, YouTube, Google Drive आदि शामिल हैं। इसके अलावा Android Operating System भी गूगल का ही है, जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। और इतना ही नहीं सबसे बेहतरीन और Popular PC Operating System ‘Chrome Os’ भी Google का ही एक Product है। 

Google के Softwares को दुनिया भर में जितना अधिक पसंद किया जा रहे हैं, उतना ही Google के Hardware भी लोगों के बीच धमाल मचा रहे है, जिनमें Google का Pixel Phone, Google Home जैसे कई अन्य Products ऐसे हैं जिन्हें लोग बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं। 

Google के कई प्रोडक्ट से पैसे कमाए जाते हैं इनमे से ही एक है, YouTube, अगर आप भी जानना चाहते हैं की Youtube से पैसे कैसे कमाए तो इस पोस्ट को ज़रूर पढ़े।

गूगल का आविष्कार किसने किया था? Google ka avishkar kisne kiya in hindi?

larry-page-and-sergey-brin -Google का आविष्कार कब और किसने किया
Larry Page & Sergey Brin

गूगल की शुरुआत कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में Computer Engineering के Phd के दो स्टूडेंट सर्गी ब्रिन (Sergey Brin) और लैरी पेज (Larry Page) ने एक Research Project के तौर पर की थी। 

जिस समय Google Search Engine की शुरुआत हुई थी, उस समय के Search Engine बहुत Effective नहीं हुआ करते थे, अक्सर वे Users को Irrelevant Result Provide करते थे इसी वजह से लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने एक ऐसा Search Engine बनाने का निर्णय किया ताकि Internet पर Relevant जानकारी Search की जा सके।

जब Google को लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने Launch किया, तब इसका नाम ‘Googol’ था। लेकिन Company Registration के समय इसका नाम ‘Google’ कर दिया गया जो आज के समय में एक Popular Brand बन गया है। 

हालांकि जिस समय इस Project पर काम किया जा रहा था, तब इसमें लैरी पेज और सर्गी ब्रिन के अलावा स्कॉट हैसन (Scott Hassan) नामक एक तीसरा संस्थापक भी था। जिसने इस Project के अधिकतर कोड (Code) को लिखा था।

लेकिन इस Company के Launch होने से पहले ही स्कॉट हैसन ने इस Project को छोड़ दिया, क्योंकि वे रोबोटिक (Robotic) में अपना कैरियर बनाना चाहते थे और साल 2006 में उन्होंने विलो गेराज (Willow Garage) नाम की एक Company की भी शुरुआत की। 

यही कारण है, कि गूगल को स्थापित करने में स्कॉट हैसन की महत्वपूर्ण भूमिका होने के बावजूद उनका नाम कहीं नहीं लिया जाता है और उन्हें गूगल का Founder नहीं माना जाता है। 

Google Meet भी गूगल का ही एक Product है, यदि आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो ‘Google Meet क्या है? Google Meet कैसे इस्तेमाल करे’ Post जरूर पढ़े।

गूगल का आविष्कार कब हुआ था? Google ka avishkar kab hua? 

गूगल का आविष्कार संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्गी ब्रिन और लैरी पेज के द्वारा साल 1996 में हुआ था। लेकिन 15 सितंबर 1997 को उन्होंने www.google.com नाम से पहले डोमेन (Domain) खरीदा और फिर 4 सितंबर साल 1998 में उन्होंने कैलिफोर्निया में ही से Private Company या Corporate Company के रूप में स्थापित किया। और बहुत जल्द यह दुनिया का सबसे Popular Search Engine बन गया।

हालांकि Google से पहले भी कई Search Engine थे इसलिए Google को सबसे पहला Search Engine नहीं कहा जा सकता है। लेकिन गूगल को कुछ इस तरह बनाया गया, इसमें कुछ ऐसी चीज Add की गई जो इसे अन्य Search Engine से बेहतर बनाता है। Google पर Web Page या Websites उनके Backlink के आधार पर Rank करते हैं। 

सरल शब्दों में कहें तो जिन Web Page या Website के पास अधिक Relevant Backlink होते हैं, उन Web Page या Website को ही Google Rank करता है। इस नए Idea के कारण ही Google कम समय में लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय हो गया। हालांकि बाद में इस Idea का इस्तेमाल करके कई Search Engine बनाए गए। Baidu भी उन्ही में से ही एक है। 

क्या आप गूगल के एक प्रोडक्ट Google Adsense के बारे में जानते हैं यदि नही तो आपको यह पोस्ट Google Adsense क्या है ज़रूर पढ़ना चाहिए।

गूगल का मालिक कौन है? Google owner name? 

यदि वर्तमान समय की बात की जाए, तो Google का कोई मालिक नही है। यह Alphabet Inc. नामक एक Holding Company का हिस्सा है, जिसके कई Shareholders हैं। इस Company की शुरुआत साल 2015 में हुई थी, जब गूगल ने अपनी सहायक Companies को एक साथ लाने का फैसला किया था। 

वर्तमान समय में Alphabet Inc. के CEO यानी की Google के CEO सुंदर पिचाई है और साथ ही साथ यह इस Company के बहुत बड़े Shareholder भी है। इसके अलावा Google के पूर्व CEO Eric Schmidt और Google के Co-founder लैरी पेज और सर्गी ब्रिन भी Alphabet Inc. Company के Shareholder में से एक है। 

गूगल का अविष्कार कब और किसने किया, से संबंधित अंतिम शब्द 

आज का यह लेख ‘Google का अविष्कार कब और किसने किया’ यही पर समाप्त होता है। आज किस लेख में हमने जाना की गूगल क्या है, गूगल का सीईओ कौन है (Google Ka CEO Kaun Hai) तथा गूगल का फुल फॉर्म क्या है

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा दिए गए जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ आ गई होगी लेकिन इसके बावजूद यदि आप स्पेशल से संबंधित और अधिक जानकारी चाहते हैं या कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट के माध्यम से आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

यहाँ ध्यान देने वाली बात तो यह है की Google से पैसे भी कमाए जाते हैं, जी अगर आप भी गूगल से पैसे कामना चाहते हैं तो अभी के अभी Google से पैसे कैसे कमाए पोस्ट ज़रूर पढ़े

FAQ on गूगल का अविष्कार कब और किसने किया

गूगल का मालिक कौन है? 

गूगल का कोई एक मालिक नहीं है। गूगल Alphabet Inc. नामक एक Holding Company का हिस्सा है, जिसके कई Shareholders हैं। 

गूगल का आविष्कार किस देश में हुआ है?

गूगल का आविष्कार संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ है।

भारत में गूगल कब आया था? 

भारत में सबसे पहले गूगल साल 2004 में आया था।

गूगल का मुख्यालय कहां है?

गूगल का मुख्यालय माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया में मौजूद है

गूगल पर सबसे पहले क्या सर्च किया गया था?

गूगल पर सबसे पहले ‘गेरहार्ड कैस्पर’ (Gerhard Casper) को सर्च किया गया था।

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!