Internet की खोज किसने की और कब?
Share this

Internet की खोज किसने की और कब?

5/5 - (1 vote)

Internet एक ऐसी तकनीक है, जिसके बिना आज के समय में कोई भी कार्य मुमकिन नहीं है क्योंकि Internet के माध्यम से ही आज हम घर बैठे कोई भी बात, कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते है, कोई भी कार्य आसानी से कार्य सकते है।

लेकिन क्या आप जानते हैं, कि Internet की खोज किसने की और कब? यदि नहीं तो इस लेख को अंत तक पढ़े क्योंकि हम यहां internet से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे Internet का आविष्कार किस देश में हुआ, Internet का मालिक कौन है, भारत में Internet का आविष्कार कब हुआ आदि के बारे में जानेंगे। तो चलिए शुरू करते है –

Internet का खोज किसने किया (Internet ka Avishkar kisne kiya tha)

Vint Cerf और Bob Kahn (Robert Elliot Kahn) नामक computer वैज्ञानिक ने विश्व भर में Internet का आविष्कार किया था। यही कारण है, कि Vint Cerf और Bob Kahn को Internet का जनक कहा जाता है। 

इन्होंने पहली बार एक ऐसे network की शुरूआत की जिसे आज दुनिया-भर में लोग Internet के नाम से जानते हैं। सर्वप्रथम Internet की शुरुआत अमेरिकी सेना के द्वारा पेंटागन, अमेरिका के रक्षा विभाग (Defense Department) में की गई थी।

U.S defense के द्वारा साल 1969 में ARPANet (Advance Research project Agency) नाम का Networking Project launch किया गया था। इस project को U.S defence के द्वारा तैयार किया गया सबसे बड़ा और सफल project माना जाता है। 

इसके बाद इन दोनों computer वैज्ञानिक Vint Cerf और Bob Kahn ने 1978 में सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए कुछ नियम व कानून बनाएं जिसे Transmission Control Protocol और Internet Protocol यानी  TCP/IP के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं इनके बनाए गए internet framework का उपयोग आज भी किया जाता है।

Internet की खोज कब की गई (Internet ki Khoj kab hui)

आधिकारिक तौर पर विश्व भर में 1 जनवरी 1983 को Internet का शुरुआत किया गया था। दरअसल साल 1983 में TCP/IP model को ARPANet ने अपने under कर लिया था और फिर data transfer करने यदि data का आदान प्रदान करने के लिए एक network की स्थापना की, जिसे आज Internet कहा जाता है। 

यूं कहे तो यह वही समय था जब Internet युग या Internet दौर की शुरुआत हुई। हालांकि कुछ record के अनुसार ऐसा कहा जाता है, कि 1960 के अंत में सर्वप्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में Internet विकसित होना शुरू हुआ था।

भारत में Internet का आविष्कार कब हुआ (Internet ki Khoj bharat me kab hui) 

वैसे तो भारत में सर्वप्रथम 1986 में Internet launch हुआ था। लेकिन 15 अगस्त 1995 में Internet सेवा को सार्वजनिक रूप से भारत के लोगों के लिए उपलब्ध किया गया। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त, 1995 को विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) द्वारा Internet सेवाओं को सार्वजनिक रूप से भारत में launch किया गया था। 

विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) नामक company का नाम बाद में बदलकर टाटा कम्युनिकेशन लिमिटेड (Tata Communication limited) रख दिया गया था। आपको बता दें, कि भारत में सबसे पहले Internet की शुरुआत कोलकाता में हुई थी और इसी राज्य में सर्वप्रथम Internet का  इस्तेमाल आम जनता के लिए उपलब्ध कराया गया था।

Internet की खोज का इतिहास

Internet की खोज किसने की और कब?

दरअसल Leonard kleinrock (लियोनार्ड क्लेनरॉक) को उनका पहला, पेपर यानी ‘Information flow in large communication Nate’s’ को 31 मई 1961 में publish करने के बाद, Internet के प्रारंभिक विचार रखने का श्रेय दिया जाता है। 

जिसके बाद JCR liklider (जे.सी.आर लिक्किडर) ने 1962 में एक galactic network के संदर्भ में अपनी बात रखी। हालांकि लियोनार्ड क्लेनरॉक और जे.सी.आर लिक्किडर के द्वारा दिये गए विचारो से प्रेरित होकर रॉबर्ट टेलर को भी network बनाने के ideas में काफी मदद मिली, जो आगे चलकर ARPANET के नाम से जाना जाने लगा। 

Internet connection के प्रकार 

समय के साथ विभिन्न तरह के Internet connection विश्व भर में launch किए गए, जिनके बारे में हम नीचे विस्तार से जानेंगे। जैसे कि – 

Public Service Internet Connection – 

Public service internet connection में computer और Ip server के बीच एक अस्थाई संबंध या connection बनाया जाता है। इस तरह के connection modem के मदद से बनाए जाते है। यह connection दूसरे connection की अपेक्षा सस्ता होता है और connection में इस्तेमाल होने वाले data को kbps और mbps में मापा जाता हैं। इसे dial up connection भी कहते हैं।

ISDN connection – 

ISDN यानी Integrated Service Digital Network जो Dial up connection के तुलना में बहुत अधिक महंगा होता है। लेकिन dial up connection की अपेक्षा इसकी speed ज्यादा बेहतर होती हैं और यह connection ज्यादा अच्छी Internet service provide करता हैं।

Leased Line Connection- 

Leased Line Connection telephone line से computer और फिर IP server के जरिए जुड़ा होता है। इस प्रकार के connection का उपयोग 24 घंटे 365 दिन किया जा सकता है वो भी बिना किसी समस्या के लेकिन यह connection दूसरे अन्य connection से ज्यादा महंगी होती है।

Very Small Aperture Terminal (VSAT)- 

इस Internet connection को Geosynchronous Satellite के नाम से भी जाना जाता है इस तरह के connection Geo-Synchronous Satellite से जुड़े होते हैं।

Broadband connection – 

Broadband connection, चार प्रकार के होते है जो users को high speed data facility provide करता है। 

  • Digital subscriber line (DSL)
  • Cable modem
  • Fibre Optic 
  • Broadband over power line 

Wireless Internet connection 

Wireless Internet connection में किसी telephone तार के बिना ही users को Internet सेवाएं प्रदान की जाती है। इस तरह के connection में तार का इस्तेमाल नहीं होता बल्कि इसमें radio frequency band के जरिए users को Internet सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।

इस तरह के connection बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन network coverage area में ना होने पर यह connection काम नहीं करता है।

Mobile Internet Connection 

Internet connection का इस्तेमाल mobile में searching, chatting या अन्य facility का लुत्फ उठाने के लिए किया जाता है। इस तरह का Internet connection telecom service provider companies द्वारा कुछ अलग अलग प्रकार के plan में दिया जाता है।

WWW का खोज किसने किया (www ka Avishkar)

WWW का खोज किसने किया

www को लोगों द्वारा सूचनाओं का आदान प्रदान करने में आसानी के लिए ब्रिटिश वैज्ञानिक टीम बर्नर्स ली (Tim Berners Lee) ने 1991 में launch किया था। www में दो द्वारा प्रकार की programming language का उपयोग किया जाता है।

और इतना ही नहीं यह एक ऐसी नई तकनीक है, जिसके माध्यम से Internet पर hyperlinks और किसी भी website को आसानी से access किया जा सकता है। वैसे आपको बता दें, कि www को World wide Web के नाम से दुनिया-भर में जाना जाता है।

Hacking से सम्बंधित FAQs

Internet के खोजकर्ता कौन है?

Vint Cerf और Bob Kahn नामक computer scientist ही Internet के खोजकर्ता है।

इंटेरनेट का पुराना नाम क्या है? 

Internet का पुराना नाम ‘ARPANET’ (Advanced Research Projects Agency Network) है।

भारत में सर्वप्रथम इंटेरनेट की शुरुआत कब और कहाँ हुई? 

भारत में सर्वप्रथम इंटेरनेट की शुरुआत 15 अगस्त, 1995 को कोलकाता में हुई थी।

निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने जाना कि Internet की खोज किसने और कब की, साथ ही साथ हमने यहाँ आपको बताया कि Internet का मालिक कौन है, इंटेरनेट का अविष्कार किसने किया तथा इंटेरनेट कनेक्शन के कितने प्रकार होते है।

उम्मीद करते हैं, आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी तरह समझ आ गई होगी। अंत मे यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो कृपया इसे आपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अवश्य share करें।

और भी पढ़ें 👇

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!