आज के इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं, Powerpoint presentation यानी की PPT के बारे में। जी हां हम आपको यहां बताएंगे कि Mobile में PPT कैसे बनाए (How to make ppt on mobile) जाते हैं।
दरअसल आज के समय में Students से लेकर Teacher या फिरNormal office worker के लिए भी PPT का ज्ञान होना आवश्यक हो गया है।
कोई भी Project तैयार करने के लिए आज के समय में अधिकतर PPT का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज भी हमारे बीच ऐसे कई सारे लोग हैं, जिन्हें PPT बनानी नहीं आती है खास तौर पर Mobile phone के माध्यम। यदि आप भी PPT बनाना सीखना चाहते हैं तो हमारे आज के इस लेख में अंत तक अवश्य बने रहे।
आज का यह लेख पढ़ने के बाद आप PPT के मुख्य Features, Mobile में PPT कैसे Download करें, और Mobile में PPT कैसे बनाए इन सब के बारे में जान जाएंगे। लेकिन उससे पहले PPT से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानते हैं, तो आइए शुरू करते हैं।
🔗 Contents
PPT क्या है ?
PPT का Full form Power point presentation presentation होता है। यह एक प्रकार का File extension होता है, जिसमें कई सारी Slides होती हैं, और इन slides के माध्यम से किसी भी प्रोग्राम या फिर सूचना को दिखाया जाता है।
बड़ी बड़ी companies में किसी भी प्रकार के Project या फिर concept को समझाने के लिए PPT का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा youtube द्वारा video बनाने के लिए भी PPT का इस्तेमाल किया जाता है। youtube पर जो लोग educational videos बनाते हैं वह अधिकतर PPT का ही इस्तेमाल करते हैं।
PPT को अधिकतर लोगों द्वारा पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें कई प्रकार के visual graphics होते हैं जो कि आम लोगों को कोई भी बात समझाने में ज्यादा प्रभावी होते हैं। PPT और visual graphics के माध्यम से किसी भी बात को काफी आसानी से समझाया जा सकता है।
PPT में उपलब्ध features और tools का इस्तेमाल करके एक शानदार PPT create की जा सकती है। PPT में photos, videos और songs को add करने से आप अपने PPT को और भी ज्यादा interesting बना सकते हैं।
PPT के features
PPT यानी कि powerpoint presentation जो एक software है, जिसमें कई सारे features उपलब्ध होते हैं जिनके बारे में हम नीचे बात करने वाले हैं –
- PPT बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार की templates उपलब्ध होती हैं।
- PPT में photos, text, videos, audios और Art भी add किया जा सकता है।
- Professional designs का इस्तेमाल करके आप अपनी PPT को बिल्कुल प्रोफेशनल look भी दे सकते हैं।
- PPT में आपको animation, motion और transition जैसे features भी देखने को मिल जाते हैं।
- PPT को आप आसानी से अपने Mobile और google drive में save रख सकते हैं और बाद में कभी भी जरूरत पड़ने पर इसे दोबारा देख सकते हैं।
- अपने PowerPoint में create किए गए presentations को आप आसानी से अपने दोस्तों के साथ share भी कर सकते हैं।
Mobile में PPT कैसे download करें
Mobile में PPT बनाने के लिए आपको एक app की जरूरत पड़ती है, जिसे आप google play store या किसी भी website से download कर सकते हैं।
नीचे हम mobile में PPT कैसे download करें उसके बारे में step by step जानकारी provide कर रहे हैं। यदि आप जानना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए steps को follow करें –
Step 1
सबसे पहले आप अपने Mobile phone के google play store को open करें।
Step 2
Google play store open हो जाने के बाद search bar पर जाकर PPT type करें। और इसके बाद search button पर click कर दें। click करते ही आपके सामने PPT बनाने वाले कई सारे apps की list तैयार हो जाएगी।
Step 3
आपको सबसे ऊपर google slides या फिर Microsoft PPT का app दिखाई देगा। आप इन दोनों में से किसी भी app को या फिर जिस भी app की rating ज्यादा अच्छी है, उस app पर click कर phone में install कर ले।
Step 4
कुछ समय बाद app आपके phone में Install हो जायगा।
Mobile में PPT कैसे बनाये?
एक आकर्षक और interesting PPT बनाने के लिए आप नीचे बताए गए steps और features को follow करें –
Step 1
अपने phone में download किए गए PPT app को open करें और इसमें मांगी गई सभी जानकारी देकर अपना account create कर ले।
Step 2
Account create हो जाने के बाद screen पर कुछ इस तरह दिखाई देगा जैसे कि नीचे की image दिख रहा है, आपको वहां सबसे नीचे दिए गए Next button पर click करना है।
Step 3
यह process पूरी हो जाने के बाद आपके PPT app में PPT create करने के लिए dashboard तैयार हो जाएगा। screen में ऊपर की तरफ आपको + का sign दिखाई देगा आपको इस sign पर tap करना है, जिसके बाद आप नई presentation बनाने के लिए एक template choose कर पाएंगे।
Step 4
इसके बाद आपको screen पर कई प्रकार के templates दिखाई देंगे। आपको जो भी template अच्छा लग रहा है आप उसे select कर ले।
Step 5
Templates पर click करते ही app permission मांगेगा जहां आपको go to settings के option पर click करके आपको access provide करनी है।
Step 6
Template select करने के बाद नए slide को add करने के लिए आपको नीचे की तरफ एक + वाला Icon दिखाई देगा। इस icon पर touch करके आप अपनी presentation में एक नई slide add कर सकते हैं।
आप जितनी बार + के button को दबाएंगे, आप के Project में एक नई slide add होती जाएगी।
Step 7
Powerpoint में text add करने के लिए आप slide में जहां पर text add करना चाहते हैं, वहां पर tap करें। power point में लिखे गए text को आप bold, underline तथा italics style में कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने text का font और font size भी change कर सकते हैं।
Step 8
यदि आप अपने presentation में किसी भी प्रकार की media file जैसे की image, video या फिर audio add करना चाहते हैं तो insert वाले option पर जाकर media type select करें और insert कर दे।
Step 9
PPT पूरी तरह से बन जाने पर आप ऊपर दिखाए गए 3 dots पर click करके इसे save भी कर सकते हैं। यह आपके account में directly save हो जाएगा।
FAQ On Mobile में PPT कैसे बनाए?
PPT का Full form क्या है ?
PPT का Full form Power point presentation presentation होता है।
Mobile में PPT app कहाँ से download करे ?
Mobile में आप google play store या App store से PPT app download कर सकते हैं।
Mobile में PPT बनाने के लिए कौन सा App download करें ?
Mobile में Google slides या फिर Microsoft App download कर सकते हैं।
अंतिम शब्द
तो जैसे कि आज का यह article यही पर समाप्त होता है। आज हमने आपको अपने इस लेख में बताया कि Mobile में PPT कैसे बनाए (How to make ppt on mobile) जा सकते है।
यदि आपको यह article पसंद आया है तो इसे share अवश्य करें और यदि आपको PPT से संबंधित कोई भी प्रश्न जानना है, तो comment section के माध्यम से पूछ सकते हैं
और भी पढ़ें 👇