दुनिया की Top Popular Website
Share this

दुनिया की Top Popular Website

4/5 - (1 vote)

आज के इस दौर में अनगिनत चीजें या जानकारियां लोग Internet के माध्यम से Search करते हैं और यह जानकारियां Internet पर किसी website के जरिए लोगों तक पहुंचाई जाती है। 

आज हम इन्हीं Website के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्हें दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जी हां हम यहां दुनिया की Top popular website के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिन पर हर रोज करोड़ों लोग, करोड़ों बार visit करते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं  – 

दुनिया की Top Popular Website 

यहां नीचे हम सबसे ज्यादा चलने वाली वेबसाइट कौन सी है, के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। ये वे website जो दुनिया भर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते है world best popular websites के बारें में- 

1. Google

दुनिया की Top Popular Website
Google

Google के बिना तो internet की कल्पना करना भी असंभव है। Google विश्व का सबसे बड़ा search engine है जिसकी शुरुआत 4 सितंबर 1998 में हुई थी। Internet पर हमें किसी भी चीज को search करने या जानने के लिए Google का सहारा लेना पड़ता है। 

Google website का इस्तेमाल करके हम विश्व भर की तमाम जानकारियों के अलावा GIF, articles, images और यहां तक की videos को भी search कर सकते हैं। 

Google की website के अलावा अन्य tools भी काफी प्रसिद्ध है जैसे कि social networking tools, organization tools और chat tools की सुविधाएं काफी प्रसिद्ध है और इनमें Google+ का नाम सबसे ऊपर आता है। 

2. Youtube

YouTube
YouTube

इस list में YouTube का नाम दूसरे नंबर पर आता है। यह सबसे बड़ा video search engine है। YouTube पर आज के समय में करोड़ों की संख्या में videos मौजूद है। किसी भी प्रकार का video content ढूंढने के लिए लोग YouTube की ही सहायता लेते हैं। 

YouTube पर ना केवल video देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है बल्कि video upload करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कई सारे लोग YouTube पर अपना channel खोल कर video upload करते हैं और पैसे कमाते हैं। 

YouTube पर ज्यादा से ज्यादा subscribers इकट्ठा करने वाले PewDiePie, Mr Beast, भुवन बम जैसे लोग आज जानी-मानी हस्तियां बन चुके है। यहां तक कि विश्व प्रसिद्ध pop star Justin Bieber ने भी YouTube के माध्यम से ही popularity हासिल की थी।

3. Facebook

Facebook विश्व की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली website में से एक है और यह दुनिया की most visited social networking site है। Facebook की शुरुआत मार्क जुकरबर्ग ने साल 2004 में की थी और तब से लेकर अब तक इस website पर दुनिया की सभी लोग अपनी Id बना चुके हैं। 

Facebook के माध्यम से हम देश दुनिया की कोने कोने में रह रहे लोगों से connected रह सकते हैं। Facebook की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वर्तमान में Facebook के तकरीबन 1 billion active users मौजूद है। 

Facebook ना केवल text Message, audio, video और Gif share करने के लिए popular है बल्कि आज के समय में Facebook के माध्यम से लोग घर बैठे पैसे कमा रहे हैं और अपना बिजनेस कर रहे है। 

4. Wikipedia

यदि आप किसी चीज के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो wikipedia काफी मददगार website है। जी हाँ Students, teachers और researchers के लिए यह website वरदान की तरह है। wikipedia से आप लगभग सभी चीजों का विवरण निकाल सकते हैं फिर चाहे वह कोई ऐतिहासिक स्थान हो या फिर कोई celebrity के बारे में हो। 

इस website पर तकरीबन 350 भाषाओं में लेख लिखे गए हैं यानी की आप इस वेबसाइट पर किसी भी भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह पूरी तरह से secure और free website है। इतना ही नहीं इस website पर यदि कोई जानकारी आपको ग़लत लगे तो यहाँ आप correction करके आर्टिकल को edit भी कर सकते हैं। 

5. Twitter

Twitter लगातार सुर्खियों में बने रहने वाली website है। इसके बारे में तो हम सभी ने सुना होगा। twitter भी एक social networking site है, जिसमें केवल डेढ़ सौ (150) शब्दों में tweet किए जाते हैं। twitter का इस्तेमाल तमाम महान हस्तियों, नेता, अभिनेता आदि द्वारा किया जाता है। 

कई बार तो ऐसा भी हुआ है, की लोगों द्वारा आपत्तिजनक tweet करने के करण उन्हें कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ा हैं। Twitter विश्व की इतनी बड़ी website है, कि इसमें हर घंटे तक़रीबन 10000 से भी ज़्यादा tweet किए जाते हैं। 

6. Instagram

Kevin Systrom और Mike Krieger द्वारा बनाया गया तथा साल 2010 में लांच किया गया instagram खुद को दुनिया की सामने लाने के लिए, अपना talent दिखाने के लिए तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए इससे बेहतरीन app आज के समय में कोई भी नहीं है। 

जबसे tik tok भारत में ban हुआ है और instagram ने reels का feature launch किया है, तब से instagram users की संख्या और तेजी से बढ़ती जा रही है। 

वर्तमान में instagram का इस्तेमाल लोग अधिकतर short videos upload करने के लिए करने लगे हैं। इतना ही नहीं instagram पर आज के समय में लोग अपने बिज़नेस की marketing करके और अपने बिज़नेस को grow करके अच्छे खासे पैसे कमा रहे हैं। 

7. Yahoo

 Yahoo भी विश्व की प्रसिद्ध website में से एक है, यह Google की तरह ही एक search engine है जहां पर लोग किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त सकते हैं। Yahoo का भी खुद का mail service है, जिसे Yahoo mail के नाम से जाना जाता है। 

आपको यह बात जानकर अवश्य हैरानी होगी कि Yahoo, Google से भी पहले आया था। जी हां Yahoo को 1995 में launch किया गया है। लेकिन Google ने समय के साथ update किया और yahoo से भी आगे निकल गया। 

हालांकि आज के समय में Yahoo का इस्तेमाल भी लाखों-करोड़ों की तादाद में लोग कर रहे हैं। Google की तरह Yahoo भी Images, Finance, Calendar, News, Music, Sports, Movie, Yahoo Mail, Gadgets आदि features provide करते है। 

8. Amazon 

युवाओं के बीच तेजी से बढ़ते online shopping के craze ने amazon को दुनिया की शीर्ष website की लिस्ट में पहुंचा दिया है। 

Amazon पर लगभग सभी प्रकार के products खरीदे व बेचे जाते हैं। ऐमेज़ॉन एक ऐसा वेबसाइट है, जहां करोड़ों unique और अजीबो-गरीब चीजें देखने को मिलती है। 

इतना ही नहीं आज Amazon के affiliate program के माध्यम से काफी लोग घर बैठे पैसे भी कमा रहे हैं।

9. Flipkart

Flipkart एक भारतीय website है, जो कि विश्व प्रसिद्ध है। यह भी एक commercial website है जहां पर online buying और selling की जाती है। 

अपनी बेहतरीन services के कारण Flipkart लोगों की पहली पसंद है। Flipkart की return और replacement facility काफी आसान है। Flipkart पर समय-समय पर कई deals आती है, जिसमें लोगों को भारी discount दिया जाता है।

10. Gmail

आज के समय पर email id होना phone number होने जितना ही महत्वपूर्ण हो गया है। कई सारे official और non-official कार्यों के लिए email id की आवश्यकता पड़ती है। 

किसी भी प्रकार का account या फिर id बनाने के लिए और password create करने के लिए email id होना अति आवश्यक है। सभी लोग email id बनाने के लिए Google की website Gmail का इस्तेमाल करते हैं। 

Google की सभी services का इस्तेमाल करने के लिए Gmail account होना महत्वपूर्ण है। Gmail account की सहायता से लोग अपने अधिकतर काम आसानी से कर सकते हैं और documents तथा files को लंबे समय तक save रख सकते हैं। 

FAQ

विश्व की सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली website कौन सी है?

विश्व की सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली website Google है।

Yahoo website की शुरुआत कब और किसने की थी?

Yahoo की शुरुआत साल 1995 में Jerry Yang तथा David Filo ने की थी। 

Flipkart कहाँ की company है?

Flipkart भारत की company है। 

अंतिम शब्द 

आज का यह article यहीं पर समाप्त होता है। आज के इस article में हमने दुनिया की top popular website के बारे में जाना जिसका उपयोग आज के समय में सबसे ज्यादा किया जाता है। 

उम्मीद है, कि आपको आज के इस article से कुछ नया जानने को मिला हो। तो यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे share करना बिल्कुल भी ना भूले। साथ ही फीवर के माध्यम से हमें अवश्य बताएं कि आपको यह लेख कैसा लगा।

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!