Online Birth Certificate कैसे बनाएं? आसान तरीका 2025!
Share this

Online Birth Certificate कैसे बनाएं? आसान तरीका 2025!

5/5 - (1 vote)

Online Birth Certificate कैसे बनाएं: डिजिटल युग में प्रत्येक कार्य online माध्यम से ही किया जाता है। यहां तक कि किसी भी तरह का certificate या form apply करना हो तब भी आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। 

तो यदि आप भी online birth certificate apply करना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता कि जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनाएं तो यह लेख आपके लिए बिल्कुल सही है। तो चलिए फिर लेख शुरू करते हैं और साथ ही जानते हैं बर्थ सर्टिफिकेट का महत्व क्या है और यह कितने दिनों में बन जाता है – 

Birth Certificate क्या है | जन्म प्रमाण पत्र क्या है 

Birth Certificate जिसे हिंदी भाषा में जन्म प्रमाण पत्र कहा जाता है। यह एक official document होता है, जिसका इस्तेमाल विभिन्न official कार्यों में किया जाता है। खास तौर पर birth certificate यानी कि जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति की जन्म की पुष्टि करता है। 

आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के पास birth certificate होना बहुत ज़रूरी है। दरअसल यह certificate भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। जिसमें किसी भी इंसान के जन्म से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है, जैसे की जन्म का स्थान, जन्म की तारीख, उनके माता-पिता का नाम आदि।

जिस हॉस्पिटल में बच्चे का जन्म होता है उसी हॉस्पिटल से बच्चे के जन्म के ठीक 21 दिन बाद birth certificate बना दिया जाता है। लेकिन यदि किसी कारणवश 21 दिनों के बाद हॉस्पिटल से बच्चे का birth certificate नहीं मिल पाता है, तो बच्चे के माता – पिता अपने क्षेत्र के करीबी पंचायत कार्यालय में जाकर बच्चे का birth certificate बना सकते है। 

 लेकिन वर्तमान सम में भारत सरकार ने कुछ official portal launch किया है, जिसके माध्यम से घर बैठे बहुत ही आसानी से birth certificate बनाया जा सकता है। जिसके बारे हम नीचे और विस्तार से जानेंगे।

Link share karke paise kaise kamaye 2024 – लिंक से पैसे कमाए

जन्म प्रमाण पत्र का महत्व 

आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र का होना बहुत आवश्यक है। दरअसल birth certificate कई कानूनी और सरकारी प्रक्रियाओं के लिए अनिवार्य होता है। जीसके बारे में हम नीचे विस्तार से बात करेंगे और जानेंगे कि क्यों जन्म प्रमाण पत्र इतना महत्वपूर्ण होता है – 

  • शिक्षा के क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक होता है, क्योंकि school या college में addmission के समय जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। 
  • छात्रवृत्ति यानी scholarship के लिए आवेदन करते समय school या college के छात्रों को जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। 
  • उत्तराधिकारी और संपत्ति से जुड़े मामलों में यह प्रमाण पत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है ताकि अपनी संपत्ति और विरासत पर दावा किया जा सके। 
  • कई शोषण मामले जैसे बाल विवाह आदि से बचने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। 
  • पासपोर्ट और वीजा के आवेदन के लिए भी इस दस्तावेज की जरूरत पड़ती है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति के आधिकारिक पहचान के लिए आवश्यक होता है।
  • कई सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लुत्फ उठाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। 
  • कई मैरेज रजिस्ट्रेशन और नौकरियों के लिए भी बर्थ सर्टिफिकेट की मांग की जाती है। 
  • birth certificate के माध्यम से आप अन्य दस्तावेज भी बना सकते हैं। 

Online Birth Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज 

birth certificate बनाना बहुत आसान है। खासतौर पर जब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना हो तो, लेकिन उससे पहले यह जान लेना अति आवश्यक है कि सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करते समय किन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। तो आईए देखते हैं – 

  • बच्चों का पूरा और सही नाम 
  • जन्म की तारीख 
  • जन्म का स्थान (गांव, शहर, राज्य, जिला)
  • जन्म का समय 
  • बच्चों के माता-पिता का नाम और उनका अन्य विवरण 
  • जिस अस्पताल में बच्चों का जन्म हुआ हो उसे अस्पताल का नाम 
  • जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले सरकारी संस्था का नाम

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें 

वास्तव में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए दो मुख्य स्रोत होते हैं। एक है ऑफलाइन प्रक्रिया और दूसरा है ऑनलाइन प्रक्रिया – 

Offline तरीका 

जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनाने के लिए आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को follow करना होगा जैसे की – 

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको रजिस्टरार कार्यालय से बर्थ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन करने के लिए फॉर्म लेना होगा। 
  • लेकिन ध्यान रहे यदि बच्चे का जन्म किसी भी अस्पताल में हुआ है और 21 दिन के भीतर ही बर्थ सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं, तो अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर आपको रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म खुद ही दे देंगे।
  • फॉर्म को सही-सही भरने के बाद अस्पताल से मिलने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करके रजिस्टरार के पास सबमिट करवा दे।
  • अब रजिस्टरार आपके द्वारा सबमिट किए गए फार्म का सत्यापन करेगी। जिसमें जन्म का तारीख, समय, जन्म का स्थान, माता-पिता का नाम, अस्पताल का नाम आदि चेक करेगा। 
  • इतना करने के बाद 7 से 15 दिनों के भीतर ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाएगा। 

Online तरीका 

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए महत्वपूर्ण पॉइंट्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें – 

Online Birth Certificate कैसे बनाएं?
  • अब यहां दाएं तरफ दिए गए login पर क्लिक करें और Genral Public को सेलेक्ट करें। 
official portal website

अब यहां sign up पर क्लिक करें।

signup online portal
  • Sign up पर क्लिक करने के बाद अपना नाम, जेंडर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें और फिर नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।
fill details on portal
  • Next करने के बाद यहां पर अपना एड्रेस, जिला, पिन कोड, हाउस नंबर आदि सही-सही एंटर करें और फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दें।
general public sign up
  • अब यहां नेक्स्ट पेज में आपको अपना आधार नंबर और नेशनलिटी इंटर करने का ऑप्शन आएगा जिसे इंटर करके नेक्स्ट बटन पर फिर से क्लिक कर दें।
fill details and sginup
  • इसके बाद कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने का ऑप्शन आएगा जैसे की अस्पताल का नाम आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र आदि। 
  • अंत में ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन देगा आप डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं ध्यान रहे अलग-अलग राज्यों में आवेदन शुल्क अलग-अलग होता है लेकिन ₹25 से लेकर ₹50 के अंतर्गत ही आवेदन शुल्क लगेगा। 

ध्यान दें: यदि बच्चा 21 वर्ष से कम आयु का है, तो ऐसे में जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करते समय किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता है।

Birth Certificate कहां से जारी किया जाता है 

राज्य सरकार के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र यानी की बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जो कि किसी भी व्यक्ति या बच्चे के जन्म की तारीख और स्थान को प्रमाणित करता है। ध्यान रहे जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाला प्राधिकरण प्रत्येक राज्यों में अलग-अलग होता है। 

खासतौर पर यह तहसीलदार के माध्यम से जारी किया जाता है। हालांकि कई राज्यों में या केंद्र शासित प्रदेशों में बर्थ सर्टिफिकेट राज्य सरकार के प्राधिकरण के द्वारा नहीं बल्कि कलेक्टर, मजिस्ट्रेट उप प्रभाग्य मजिस्ट्रेट या राजस्व क्षेत्र अधिकारी के माध्यम से जारी किया जाता है।

अंतिम शब्द – Online Birth Certificate कैसे बनाएं?

आज का यह लेख Online Birth Certificate कैसे बनाएं यहीं पर समाप्त होता है। उम्मीद करते हैं, इस लेख में दी गई जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ आ गई होगी। लेकिन इसके बावजूद यदि ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने से संबंधित कोई जानकारी चाहिए हो तो नीचे कमेंट के माध्यम से आप अपने प्रश्न पूछ सकते हैं और यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर अवश्य करें।

Online Birth Certificate कैसे बनाएं से सम्बंधित FAQs

Birth Certificate kya kaam aata hai ?

birth certificate किसी भी सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के लिए तथा शिक्षा के विभिन्न क्षेत्र जैसे एडमिशन के समय और छात्रवृत्ति के दौरान आवश्यक पड़ती है।

Birth Certificate ka Website kya hai ?

birth certificate ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया civil registration नामक एक आधिकारिक पोर्टल है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने में कितना खर्चा आता है ?

अलग-अलग राज्यों के अनुसार अलग-अलग शुल्क लगते हैं। अधिकतर राज्यों में ₹25 से ₹50 के भीतर ही ऑनलाइन आवेदन शुल्क है।

जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में बन जाता है ?

जन्म प्रमाण पत्र बनने में महज 7 से 15 दोनों का समय लगता है। हालांकि कभी-कभी किसी कारणवश 15 दिनों से अधिक समय भी लग सकता है।

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र क्या बन सकता है?

जी हां बिल्कुल मोबाइल के माध्यम से भी जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है।

About Author
मेरा नाम Nausheen है। मैं Hind Josh पर Content Writer हूँ इस Blog पर मैं Technology, Education और Gaming से Related articles पोस्ट करने वाली हूँ आशा करती हूं आपको पसंद आएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!