Self Confidence कैसे बढ़ायें?
Share this

Self Confidence कैसे बढ़ायें?

Rate this post

किसी भी प्रकार के कार्य को सफल बनाने के लिए अपने अंदर Self Confidence होना बहुत जरूरी है। जब तक वह खुद पर विश्वास नहीं करेगा। तब तक वह भविष्य में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता है। जब भी आप अपने कार्य की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ करते हैं। तो आपके कार्य को जल्द से जल्द सफलता मिलती है।

जब आप अपने आत्मविश्वास को कायम रखते है। तो हर प्रकार के मुश्किल कार्य को भी आसानी से सफल बना दिया जाता है। आत्मविश्वास को बढ़ाना आपके लिए बहुत ही जरूरी है।

हालांकि आप जब भी कोई नया कार्य शुरु करते है। तो वह आपके मन में एक हिचक पैदा होती है। लेकिन आपको अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए। आज हम आर्टिकल में अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के 10 बेहतरीन तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं।

Self Confidence बढ़ाने के 10 तरीके

1. नेगेटिव विचार को अपने अंदर से निकाले :-

आपके अंदर जो नेगेटिव विचार होते हैं। उन विचारों को अपने अंदर से बाहर निकाला होगा। यदि आप अपने नेगेटिव विचार को बाहर नहीं निकालते है, तो ऐसा करने पर आपके आत्मविश्वास पर उल्टा प्रभाव पड़ता है। आप को अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अपने नकारात्मक सोच को बदलना होगा और उसे बाहर निकालना होगा।

2. ऐसे लोगो के साथ रहे जो आपके विश्वास को बढ़ाये :-

यदि आप भी अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते है। तो व्यक्ति को ऐसे में मुख्य रूप से उन लोगों के साथ रहना होगा। जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करते हैं।

आप अपने जीवन में दो तरह के लोगों से अवश्य मिलते हैं। एक जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करते हैं और दूसरे जो आपके आत्मविश्वास को कम करने की कोशिश करते हैं। आपको मुख्य रूप से उन लोगों के साथ रहना होगा।

जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करें। इस प्रकार के लोगों की सहायता से आप अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी कर सकते है।

3. अपने अंदर के टैलेंट को पहचाने :-

आपको अपने खुद के ऊपर विश्वास तब होगा। जब आप खुद को पहचान लेगे। हम ऐसे कह सकते हैं, कि आपको आत्मविश्वास को बढ़ाने से पहले अपने आप को पहचानना बहुत जरूरी है।

आपके अंदर जो टैलेंट है। उसके बारे में जानकारी होना जरूरी है और उसी के पश्चात आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते है। उदाहरण के तौर पर हम ऐसे बात कर सकते हैं, कि कोई भी कार्य करने का टैलेंट यदि आपके पास है तो आप के अंदर उस कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास भी पैदा होता है।

4. ग़लतियाँ करने से न डरे :-

जब भी आप नए कार्य की शुरुआत करते है, तो ग़लतियाँ अवश्य होती है। इसलिए ग़लतियाँ करने से नहीं डरे, बल्कि ग़लतियों से सीख ले और भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा लें।

यदि आप ग़लतियों से डरकर अपने आत्मविश्वास को खो देते है। तो ऐसे में आप भविष्य में कभी सफल नहीं हो पाएँगें।

व्यक्ति को भविष्य में सफल होने के लिए अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा और अपने द्वारा की गई, ग़लतियों में सुधार लाना होगा। आपके द्वारा जो ग़लतियाँ होती है। उन ग़लतियों को लेकर अपने आत्मविश्वास को कभी ना खोये।

5. जो चीज़ आपको डराती है उसे बार-बार करें :-

जिन कार्य को करने में आप को डर लगता है। उन कार्य को बार बार करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। कई बार आप ऐसे कार्य करते हैं। जिनमें आपको सफलता नहीं मिल पाती है और उस कार्य को करने में आपके मन में डर बैठ जाता है। लेकिन ऐसे में आपको निराश नहीं होना चाहिए।

आपको पूरी मेहनत के साथ उस कार्य को सफल बनाना चाहिए। जब आपको कार्य में सफलता नहीं मिलती है। तो कई लोग आपका मजाक भी उड़ाते हैं। लेकिन इस मजाक को नजर अंदाज करते हुए, आपको अपने लक्ष्य को हासिल करना होगा। एक दिन वही लोग आपके सफलता की तालियां बजाएंगे।

6. किसी भी काम को विश्वास के साथ पूरा करे :-

जब आप कोई भी कार्य करते है। तो उस कार्य को सावधानी के साथ और पूर्ण विश्वास के साथ करें, ऐसा करने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप उस कार्य को आसानी से सफल बना सकते है। लेकिन यदि अपने आप पर विश्वास नहीं है, तो आप उस कार्य को सफल नहीं कर सकते।

7. किसी एक काम में बेहतर बने, और दुनिया को दिखा दें :-

आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते है, तो आप को अपने एक लक्ष्य का निर्धारण करना होगा और उसी लक्ष्य में अपने आप को इतना बेहतर बनाना होगा। कि दुनिया आपके बारे में देखती रह जाए।

आप जिस लक्ष्य को निर्धारित करते है। उस लक्ष्य को हासिल करके दुनिया को दिखा देना, की आप भी सब कुछ कर सकते है। कठिन परिश्रम करके किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जाता हैं। तो आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है।

8. मोटिवेशनल वीडियो का उपयोग करे :-

अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल वीडियो या मोटिवेशनल भाषण की सहायता ले। आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते है। उस व्यक्ति को मोटिवेशनल लेक्चर सुनने जरूरी होते हैं। मोटिवेशनल लेक्चर आपके आत्मविश्वास को लंबे समय तक बनाए रखेगा।

9. अपनी तुलना किसी परफेक्ट व्यक्ति से न करें :-

यदि आप अपने आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते है। तो अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आप को किसी अन्य व्यक्ति से तुलना नहीं करनी चाहिए। अपने आप से तुलना करते हुए अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा।

यदि आप खुद की तुलना सफल व्यक्ति से करते हैं। तो ऐसे में आप अपना आत्मविश्वास खो सकते है। इसीलिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से तुलना ना करके, अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

10. सबसे ज़रूरी, खुद पर भरोसा करें :-

आप अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करना चाहते है। तो आपको अपने आप पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है। आत्मविश्वास का दूसरा मतलब भी खुद पर भरोसा है। जो व्यक्ति खुद पर भरोसा रखता है। वह अपने आत्मविश्वास में अवश्य बढ़ोतरी कर सकता है।

अंतिम विचार

जब भी आप किसी भी कार्य की शुरूआत आत्मविश्वास के साथ करते है। तो उस कार्य में आपको बड़ी आसानी से सफलता मिल जाती है। आपके पास आत्मविश्वास होना बहुत ही जरूरी है। आत्मविश्वास के बिना व्यक्ति कोई भी कार्य सफल नहीं कर पाएगा।

आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए क्या-क्या बदलाव लाने होते हैं। इसके बारे में आज हमने इस आर्टिकल के जरिए जानकारी आप तक उपलब्ध करवाई है। आशा करता हूं, कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।

Also Read

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!