Top 5 Ring Lights For Reels Video, Facebook Live, Streaming & Makeup
Share this

Top 5 Ring Lights For Reels Video, Facebook Live, Streaming & Makeup

5/5 - (1 vote)

Top 5 Ring Lights for Reels Video: आज का हमारा यह लेख खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो social media influencer हैं तथा ऐसे content creators है, जो social media platforms पर अपने reels या videos बनाकर डालते हैं। 

आज हम आपको video बनाने के लिए महत्वपूर्ण रूप से इस्तेमाल की जाने वाली ring lights के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका इस्तेमाल करके लोग अपने videos को और भी ज्यादा अच्छे लगते हो बना सकते हैं।

यहाँ हमने Top 5 Ring Lights For Reels Video, Facebook Live, Streaming & Makeup आदि के लिए बताया है। इन ring lights को हमने उनके features तथा budget को ध्यान में रखकर ही यहाँ बताया है। तो चलिए शुरू करते हैं – 

Ring Lights क्या होती है तथा क्यों इस्तेमाल की जाती हैं 

हम सभी अक्सर internet पर कई सारे videos देखते हैं। एक viewer होने के दृष्टि से, हम हमेशा ऐसे वीडियो देखना पसंद करते हैं, जिनकी quality अच्छी होती है। 

यदि आप videos या Instagram Reels बनाकर social media पर share करते हैं, तो आपको video quality का खास का ध्यान रखना चाहिए और आपकी video quality को enhance करने का कार्य ही ring lights का होता है। 

Professional video creators अपने video की quality enhance करने के लिए softbox का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह काफी महंगा होता है, जिसकी कीमत 18 से 20000 रूपए तक की होती है और तो और softbox का setup करने के लिए भी काफी झंझट करना पड़ता है। 

यदि आप घर पर रहकर video बनाते हैं तथा स्वयं edit करते हैं, तो ring light आपके लिए सबसे convenient और best option है। ring lights आपके video पर बेहतर focus करने में सहायता प्रदान करती हैं। 

Ring light एक ring अर्थात वृत्ताकार में आती है। इसके market में कई सारे साइज उपलब्ध है जैसे कि 18 इंच तथा 10 इंच। 

इसमें कई सारी छोटी-छोटी LED lights लगी होती हैं, जिन्हें आप अपनी आवश्यकता अनुसार on रख सकते हैं। video तथा photos में ring lights का इस्तेमाल करने से ना केवल आपके video की quality अच्छी होती है बल्कि आपके चेहरे को भी अनोखी चमक दिखाई देती होती है। 

Top 5 Ring Lights

नीचे हमने आपको Top 5 Ring Lights के बारे में बताया है। यह ring lights आप online भी खरीद सकते हैं। 

इन ring light का चुनाव करते समय हमने बजट का भी भरपूर ध्यान रखा है और इसलिए यह light आपको 500 से ₹2000 तक की range में मिल जाएंगी। आइए हम इन ring lights के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं –

1. Hemrex LED Ring Light 10 Inch

Top 5 Ring Lights For Reels Video, Facebook Live, Streaming & Makeup

यदि आपने हाल ही में videos create करना शुरू किया है और आप कम investment के साथ बेहतरीन video quality के Reels या videos, shoot तथा create करना चाहते हैं, तो Hemrex LED ring light आपके लिए सबसे बेस्ट है। 

यह हमारी list की सबसे सस्ती LED ring light है। यह 10 inch के model में available है, जिसकी कीमत मात्र ₹499 है। इस light को आप घर बैठे Amazon से purchase कर सकते हैं। 

इस ring light में कुल 48 LED bulbs का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें से 24 cold light bulbs है तथा 24 warm light bulbs है। 

आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इन lights को switch on या switch off कर सकते हैं। इस इस product के साथ आपको 360 rotating gooseneck arm phone holder भी प्राप्त होगा। 

2. K V Electronics10 inch Professional LED Ring Light

K V Electronics10 inch Professional LED Ring Light

List में अगला नाम K V Electronics Professional LED Ring Light का है। 10 inch की यह ring light मात्र ₹859 में Amazon पर उपलब्ध है। 

इस product में आपको ring light के साथ-साथ tripod भी मिल जाएगा। इस light में आपको temperature adjust करने के तीन modes भी मिलते हैं – white, warm yellow, and warm white.

इसमें cell phone holder के साथ-साथ आपको 1.8m का tripod भी मिलता है। इतना ही नहीं यह extendable holder के साथ प्रोवाइड किया जाता है। यानी कि आप इसे डेस्क टेबल या कहीं पर भी रख कर आसानी से rotate कर सकते हैं यह फोन से वीडियो बनाने के लिए सबसे convenient product है।

3. DIGITEK (DRL 012)

DIGITEK (DRL 012)
DIGITEK (DRL 012)

DIGITEK brand खासतौर पर ring light तथा Tripod stand बनाने के लिए ही मशहूर है। इस brand की DRL 012 light आपको Amazon पर मात्र ₹1599 में मिल जाएगी, जिसमें आपको adjustable tripod भी दिया जाएगा। 

12 इंच के ring light में 120 LED bulbs का इस्तेमाल किया गया है, जो कि आपको तीन temperature mode प्रदान करते हैं – white, warm yellow और warm white। 

इस light को आप USB port की सहायता से charge कर सकते हैं। और इतना ही नहीं आप charging के लिए USB chargermobile power,computer host या फिर laptop इत्यादि का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

4. Osaka 10 Inch Ring Light With Tripod Stand

Osaka 10 Inch Ring Light With Tripod Stand

Osaka के electronic products तो हम सभी ने एक ना एक बार use किए ही होंगे। इसकी ring light भी इसके अन्य electronic products की तरह ही शानदार है। 

Osaka की 10 इंच ring light Amazon पर मात्र ₹1699 में उपलब्ध है। इस light के साथ-साथ आपको 9 feet का adjustable Tripod भी दिया जाता है। 

इसमें 220 high-quality SMD LED बल्ब्स इस्तमाल किए गए हैं, जो कि 3 different lighting modes को support करते हैं। जैसे – white light, natural light, and warm light.

5. DIGITEK (DPRL 18) Professional Ring Light

DIGITEK (DPRL 18) Professional Ring Light

यदि आप professional videos create करना चाहते हैं और आपका बजट भी अच्छा खासा है, तो आपको DIGITEK (DPRL 18) Professional Ring Light जरूर लेनी चाहिए। 

यह एक lightweight तथा portable ring light है, जिसमें 432 pieces LED bulbs है। इस light में आपको button control की सुविधा मिलती है अर्थात buttons के माध्यम से आप light को कम ज्यादा कर सकते हैं। 

इतना ही नहीं इस ring light में temperature को control करने का features भी दिया गया हैं। इस तरह से इस light को operate करना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।

यह ring light भी Amazon पर पूरी तरह से उपलब्ध है लेकिन आपको बता दें, कि यह रिंग लाइट ऊपर बताए गए बाकी अन्य रिंग लाइट से थोड़ी costly होती है। जी हां आप इसे Amazon से 4461 रुपए में खरीद सकते हैं।

FAQ

सबसे cheapest और अच्छा ring light कौन सा है?

Amazon पर आपको अच्छा और सबसे cheapest रिंग लाइट Hemrex LED Ring Light 10 Inch केवल ₹499 में मिल जाएगी।

Instagram Reels बनाने के सबसे best ring light कौन सी है? 

यदि आप काफी समय से instagram reels बना रहे हैं और आप एक प्रोफेशनल social influencer है, तो आपको DIGITEK (DPRL 18) Professional Ring Light जरूर ट्राई करना चाहिए। 

क्या लाइव स्ट्रीमिंग के लिए रिंग लाइट अच्छा होता है?

जी हां बिल्कुल लाइव स्ट्रीमिंग के लिए रिंग लाइट सबसे फायदेमंद होता है इससे वीडियोस की क्वालिटी और भी ज्यादा अच्छी दिखाई देती है

वीडियोस बनाने के लिए किस साइज का रिंग लाइट बेस्ट होता है? 

10 से 18 inch की ring light सबसे ज्यादा common होती है। इस साइज के रिंग लाइट से यूट्यूब और Reels की best quality की वीडियो बनाई जा सकती है।

रिंग लाइट और एलईडी लाइट में कौन ज्यादा बेहतर है?

LED light की तुलना में ring light ज्यादा बेहतर होता है। यह beauty shots, photography, videos और portraiture shoot करने के लिए सबसे बेहतरीन है। 

अंतिम शब्द 

तो दोस्तों हमारा आज का यह article यहीं पर समाप्त होता है। आज हमने आपको Top 5 Ring Lights For Reels Video, Facebook Live, Streaming & Makeup आदि बनाने के लिए बताया है। 

यहाँ हमने अधिकतर Ring Light Under 1000 रूपए ही बताया है, ताकि जो New वीडियो क्रिएटर है, वे भी इन ring light को अफोर्ड कर सके। 

उम्मीद करते हैं, कि आपको इस article में दी गई जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। आप हमारे आज के इस article को share अवश्य करें तथा आपको यह article कैसा लगा इस बात की जानकारी हमें comment section में अवश्य दें।

और भी पढ़ें 👇

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment