Tor Browser क्या है? यह क्या काम करता है?
Share this

Tor Browser क्या है? यह क्या काम करता है?

1/5 - (1 vote)

आज के इस लेख में आप जानेंगे कि Tor Browser क्या है? यह क्या काम करता है? दरसल Tor Browser एक ऐसा browser है, जिसकी मदद से आप खुद को internet पर सुरक्षित रखते हुए surfing कर सकते है ।

कभी ना कभी आपने यह सुना ही होगा कि internet पर cyber crime लगातार बढ़ते जा रहे हैं। Hackers किसी की भी wax id या social media account को hack करके उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन यह पता लगाना संभव नहीं हो पाता कि वह hacker कौन है तथा उसकी location क्या है? वह इतने शातिर होते है कि आसानी से अपनी पहचान और location को छुपा लेते है।

इसी प्रकार आप भी Tor Browser का इस्तेमाल करके खुद को internet पर सुरक्षित रख सकते हैं। इससे आपके द्वारा की गई surfing तक कोई भी पहुंच नहीं सकता। आप भी इस browser की मदद से अपनी पहचान और location को छुपा सकते हैं।

तो आइए फिर बिना समय को बर्बाद किए एस interesting Browser से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करते हैं जैसे Tor Browser क्या है, Tor Browser कैसे काम करता है और Tor Browser का इस्तेमाल कौन लोग कर सकते हैं – 

Tor Browser क्या है?

Tor Browser क्या है? यह क्या काम करता है?

Tor Browser को “The onion Router” भी कहा जाता है। यह Browsing के लिए बिल्कुल free है। यह browser android mobile के लिए उपलब्ध है और इसे आप अपने computer या laptop में बड़ी ही आसानी से download कर सकते हैं।

आप अपने android mobile में इसे बड़ी ही आसानी से Google Play Store से download कर सकते है । Google Play Store पर भी इस application की rating 4.3 है तथा अब तक इसे 10 million बार download किया जा चुका है।

यह browser google play store पर उपलब्ध है तो इससे आप यह अंदाजा लगा ही सकते हैं, कि यह browser पूरी तरह से सुरक्षित है। यानि कि इसे अपने android mobile में download करने के बाद आपको किसी भी तरह के वायरस आने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह Browser आपके android mobile तथा PC के IP Address के Hide कर लेता है। इसी कारण कोई भी आपकी location तक नहीं पहुंच पाता है। इतना ही नहीं यह Browser आपको एक नया IP Address भी देता है। 

जिसकी मदद से आप अपनी सभी प्रकार की जानकारियां छुपा सकते है जैसे आप क्या search कर रहे हैं, internet पर आप क्या देख रहे हैं इत्यादि। यह सभी जानकारियो को छुपा कर आप को सुरक्षित रखता है।

इस Browser की मदद से सरकार द्वारा बैन की गई सभी websites को भी देखा जा सकता है। जैसे कई देशों में youtube बैन है, 

वँहा भी लोग Tor Browser का इस्तेमाल करके और अपनी पहचान छुपा कर आसानी से youtube देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको Tor द्वारा दी गई IP Address से connect होना पड़ता है।

वैसे अब आप यह अच्छी तरह जान गए होंगे कि Tor Browser क्या है? तो आइए अब यह जानते है, कि Tor Browser कैसे काम करता है?

Tor Browser कैसे काम करता है?

Tor Browser को Onion Browser भी कहा जाता है यह तो आप जान ही चुके हैं, लेकिन इसके पीछे क्या वजह है यह भी जानना बहुत जरूरी है। जिस तरह एक Onion में बहुत सारी layer होती है, ठीक इसी तरह Tor Browser में भी IP’s की बहुत सारी layer होती है, जो आपकी पहचान छुपाने में आपकी मदद करती है।

जब भी कोई user Tor Browser का इस्तेमाल करता है, तो website उस व्यक्ति की असली पहचान को छुपा लेता हैं। और जब भी कोई user Tor Browser की मदद से किसी website पर visit करता है, तो Tor Browser बार- बार अपनी id बदलता रहता है। जिससे website पर visit करने वाले की पहचान का पता नहीं चलता। 

अलग-अलग layer होने की वजह से एक IP Address पर दूसरी layer आ जाती है, इसी तरह से दूसरी IP Address पर तीसरे IP Address की layer आ जाती है और इसी तरह से layers की एक chain बन जाती है। 

ऐसा होने से system पूरी तरह से confuse हो जाता है और सही location का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से website admin को user की location का पता नहीं चलता और user बड़ी ही आसानी से अपनी पहचान छुपा लेता है।

Tor Browser का इस्तेमाल कौन करता है?

Tor Browser के इस्तेमाल से आप खुद को Track होने से बचा सकते है । इसलिए Tor Browser को ऐसे ही लोग इस्तेमाल करते है, जो अपनी पहचान को छुपाना चाहते है ।

जैसे:- Black hate Hackers, Grey hate Hackers और White hate Hackers आदि।

IP यानि Internet Protocol जिससे आपकी पहचान की जाती हैं। जैसे कि आपका location क्या है तथा आपका service provider कौन है? जिस तरह से आप अपनी पहचान के लिए एक ID card का इस्तेमाल करते हैं, उसी प्रकार आपके internet की पहचान के लिए भी एक IP Address होता है। 

जिसके मदद से आप के द्वारा इस्तेमाल की गई internet के location का पता लगाया जा सकता है। Tor Browser आपकी पहचान को नए IP Address से छुपा लेता है, तथा उसे भी अगले IP से छुपा लेता है और यही Tor Browser का काम है।

यदि आप अपनी पहचान को छुपाना चाहते है, तो आप भी Tor Browser का इस्तेमाल कर सकते है । इसको इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। वैसे तो अपनी पहचान छुपाने के कई कारण हो सकते हैं, तो जो लोग अपनी पहचान लोगों तक नहीं पहुंचाना चाहते हैं वह इस browser का इस्तेमाल कर सकते है।

अब आप बहुत अच्छी तरह से यह जान गए होंगे कि Tor Browser क्या है और उसका इस्तेमाल कैसे और क्यों किया जाता है।

निष्कर्ष:-

आज के इस लेख “Tor Browser क्या है? यह क्या काम करता है ” इस लेख में आपको Tor Browser से संबंधित सभी प्रकार की पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई है।

Tor Browser अपनी पहचान को छुपाने के लिए एक बहुत ही अच्छा browser है। कुछ hackers भी इस browser का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको उसे अपने mobile में Google play store से download करना है। 

यकीन है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें। यदि आप चाहें तो इस लेख से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

और भी पढ़ें :-

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment