Youtube से पैसे कैसे कमाए
Share this

Youtube से पैसे कैसे कमाए

3/5 - (1 vote)

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि youtube से पैसे कैसे कमाए? जी हाँ अब आप youtube पर videos upload करके ढेर सारे पैसे आसानी से कमा सकते हैं। 

आपने amit bhadana, carry minati, BB ki vines, के बारे में तो जरूर सुना होगा। यह वही successful लोग हैं, जो आज के समय में Youtube पर तरह – तरह के videos upload करके घर बैठे लाखों रुपए कमा रहे हैं।

भारत में Jio 4G आने के बाद online videos देखने का चलन तेजी से बढने लगा और इसी बात को ध्यान में रखते हुए लोग youtube को पैसे कमाने का एक जरिया बना लिए या यू कहे तो यह एक तरह का online business बन गया। 

जिसमें youtube video creator तरह-तरह के video बनाकर Youtube पर post करते हैं। जिन्हें बोलचाल की भाषा में youtuber कहा जाता है, तो अगर आप भी एक बेहतरीन youtuber बनना चाहते हैं और youtube के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं, तो इस post को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।

Youtube क्या है

Google अपने users को कई तरह की services provide करता है, जिनमें से एक है youtube. जी हाँ आपको लगभग हर किसी के smartphone पर youtube application देखने को मिल ही जाएंगे।

Youtube अब तक का सबसे बेहतरीन और free video sharing platform है। जहां दुनिया का कोई भी इंसान बिल्कुल free में videos upload कर सकता है।

Free होने के वजह से youtube पर कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना account बना कर videos upload करना शुरू कर देता है। चूँकि youtube एक popular app है, इसी वजह से यहां upload किए गए videos बहुत ही जल्द viral होने लगते हैं।

Youtube channel कैसे बनाए?

YouTube से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले यह जानना बहुत जरूरी है, कि youtube channel कैसे बनाएं क्योंकि youtube पर videos upload करने के लिए youtube channel का होना बहुत ज़रूरी है।

यदि आपको भी youtube channel बनाना नहीं आता है, तो नीचे बताए गए steps को जरूर follow करें। 

Step 1

YouTube channel बनाने के लिए सबसे पहले आपको youtube के official website या app पर जाना होगा।

Step 2

वहां जाते ही आपको ऊपर दाएँ तरफ corner में sign-in का एक option दिखाई देगा, जहां आपको click करना है।

youtube channel step 2 Youtube से पैसे कैसे कमाए

Step 3

Click करने के बाद आपको वहां अपना gmail Id बिल्कुल सही- सही enter करके login करना है।

youtube channel step 3

Step 4

Login करने के बाद आप right side icon में click करें वहाँ आपको ‘your channel’ का विकल्प दिखाई देगा उस पर click करें। 

youtube channel step4

Step 5

यहाँ click करते ही आप देखेंगे, की direct आपकी gmail Id या Google+ के मुताबिक youtube channel name select हो जाता है।

यदि आप बिल्कुल इसी नाम का youtube channel बनाना चाहते हैं, तो create channel पर click करते ही आपका youtube channel बनकर तैयार हो जाएगा।

Step 6

लेकिन यदि आप अपने youtube channel का नाम gmail Id या Google+ के मुताबिक नहीं रखना चाहते हैं, तो आपको वहां दिए गए ‘use a business or other name’ वाले option पर click करना है। 

create business account

Step 7

यहां click करने के बाद आप जिस नाम का अपना youtube channel बनाना चाहते हैं, उसे वहां enter करें और वहाँ पुछे गए सभी category को अपने पसंद अनुसार select करें तथा create channel पर click कर दें। इतना करते ही आपका youtube channel बन कर तैयार हो जाएगा। 

iMarkup 20210620 220641

Youtube से पैसे कैसे कामाए?

हम यहां Youtube से पैसे कमाने के 3 सबसे बेहतरीन और useful तरीके बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप एक successfull youtuber तो बन ही सकते हैं और साथ ही youtube के जरिए घर बैठे ढेर सारे पैसे भी कमा सकते हैं। 

1. Affiliate Marketing के द्वारा

Affiliate Marketing के जरिए आप youtube से अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। जी हाँ इसके लिए आपको किसी भी online product बेचने वाली company के product link को अपने youtube video के description box में डालना होगा। 

अब जब भी कोई व्यक्ति आपके दिए हुए उस link पर click करके उस product को खरिदेगा, तो उसके बदले company आपको कुछ commission देगा। 

इसके लिए आपको सबसे पहले किसी भी Affiliate program जैसे Amazon, Snapdeal, Flipkart इत्यादि को join करना होगा।

अब आप जिस product को online sell करना चाहते हैं, उस product की Affiliate link बनाएं और उस product को अपनी video में promote करें और description box में उस product का link डाल दे।

2. Google AdSense के द्वारा

YouTube से पैसे कमाने का सबसे आसान और common तरीका है, Google AdSense. इसके लिए आपको अपने youtube channel को google से monetization करना होगा।

अपने youtube channel को monetize करने के लिए आपको सबसे पहले अपने youtube channel के setting में जाना होगा। वहां जाकर monetization के option को enable करना है।

Monetization enable होते ही आपके youtube channel पर Ads आने शुरू हो जाएंगे। अब आपके videos पर जितने ज्यादा views होंगे, उसके अनुसार ही आपकी earning भी होगी।

3. Sponsored videos के द्वारा

Sponsored videos के जरिए भी आप youtube से पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके youtube channel का popular होना बहुत ज़रूरी है। 

यदि एक बार आपका youtube channel popular हो गया, तो आपको sponsorship मिलनी शुरू हो जाएगी। जिसके लिए आपको अच्छी खासी रकम भी दी जाएगी।

ध्यान रहे, आपका youtube channel जितना ज्यादा popular होगा उतनी ज्यादा sponsorship आपको मिलेगी और उतना ही ज्यादा पैसे भी आपको मिलेंगे।

आप के youtube channel पर 500 से ज्यादा subscriber होने पर आप sponsorship के लिए apply कर सकते हैं या तो sponsors आपसे direct आपके videos पर Ads डालने के लिए contact भी कर सकते है।

Youtube से जुडी कुछ महत्त्वपूर्ण बातें 

हम यहां youtube से जुड़ी कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बहुत ही जल्द अपने youtube channel को popular कर सकते हैं, ताकि आप उतनी ही जल्दी youtube से पैसे भी कमा सके। 

1 . जब भी अपना youtube channel बनाएं, तो यह बात हमेशा ध्यान में रखें कि आपको अपने channel का नाम छोटा और unique रखना है। ताकि लोगों को आपके channel का नाम याद रखने में ज्यादा मुश्किल ना हो। 

2 . Youtube से पैसे कमाने के लिए जरूरी है, कि आपका youtube channel दिखने में professional लगे। तो इसके लिए आपको अपने channel art और logo design करना बहुत जरूरी है और साथ ही अपने youtube channel के लिए एक अच्छा सा intro भी जरूर बनाएं।

3 . अपने youtube channel पर videos upload करने से पहले यह बात हमेशा ध्यान में रखें, कि आपके द्वारा बनाया गया videos बहुत ही unique हो, जो आपके खुद का copyright हो ना कि दूसरों के द्वारा copy किया गया videos हो। 

अन्तिम शब्द

तो जैसा कि आज के इस लेख में हमने जाना कि Youtube से पैसे कैसे कमाए। उम्मीद करते हैं, कि आप लोगों को यह लेख अच्छी तरह से समझ आ गया होगा।

लेकिन इसके बावजूद यदि आपको इस विषय से संबंधित कोई प्रश्न पूछने है या अपनी राय व्यक्त करनी है, तो नीचे comment section में comment करके आप हमें बता सकते हैं।

साथ ही यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और तमाम social sites पर जरूर share करें। ताकि और भी लोगों को youtube से पैसे कमाने के बेहतरीन तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। 

और भी पढ़ें :-

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment