जीएनपी (GNP) और एनएनपी (NNP) का फुल फॉर्म क्या है। GNP और NNP में अंतर
Share this

जीएनपी (GNP) और एनएनपी (NNP) का फुल फॉर्म क्या है। GNP और NNP में अंतर

5/5 - (1 vote)

आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं, की जीएनपी GNP और एनएनपी NNP क्या है, जीएनपी GNP और एनएनपी NNP का फुल फॉर्म क्या है तथा GNP और NNP में क्या अंतर है? 

यदि आम लोगों की बात करें, तो वे अक्सर GNP और NNP को लेकर Confuse रहते हैं। हालांकि यह एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में कई competitive exams में सवाल पूछे जाते हैं।

इसलिए आज हम आपको यहाँ बहुत ही आसान भाषा में GNP और NNP के बारे में तमाम जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन उससे पहले आपको बता दें की, 

भारतीय अर्थव्यवस्था को बेहतर ढंग से समझने में GNP और NNP का मुख्य योगदान रहता है। तो आइए आज GNP और NNP का फुल फॉर्म तथा GNP और NNP में अंतर को विस्तार से जानते है।

GNP क्या है ?

GNP किसी भी देश के निवासियों और व्यवसायों द्वारा productions किए गए वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य होता है। 

GNP भारतीय निवासियों और व्यवसायों द्वारा किए गए investment की गिनती करता है, चाहे वह अपने देश के अंदर या बाहर बने हो। और तो और किसी भी domestic companies द्वारा निर्मित की गई उत्पादों के मूल्य की गणना GNP करते हैं भले ही वह कहां बने हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

सरल भाषा में कहे तो, GNP विदेशी निवासियों या व्यवसायों द्वारा भारत में अर्जित किसी भी आय की गणना नहीं करता है और विदेशी कंपनियों द्वारा भारत में manufacture की गई उत्पादों को शामिल नहीं करता है।

उदाहरण के लिए :-

जैसे प्रियंका चोपड़ा जो एक भारतीय नागरिक है, लेकिन वह विदेशों में यानी अमेरिका में कमाई कर रही है। इसी वजह से उनकी आय भारतीय GNP में add किया जाएगा।

लेकिन वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी singer राहत फते अली खान भारत में कमाई कर रहे है, लेकिन वह अपने कमाई किए गए पैसों को पाकिस्तान भेजते है। इसी वजह से वह भारतीय GNP में add नहीं किया जाएगा।

GNP का full form क्या है ?

जीएनपी (GNP) और एनएनपी (NNP) का फुल फॉर्म क्या है। GNP और NNP में अंतर

GNP क्या है यह तो अब आप जान ही गए होंग। तो आइए अब हम जानते हैं, जीएनपी (GNP) का फुल फॉर्म क्या है?

तो दोस्तों आपको बता दें कि GNP का फुल फॉर्म होता है, ‘Gross national product’ जिसे हिंदी में ‘सकल राष्ट्रीय उत्पाद’ कहा जाता है।

NNP क्या है ? 

NNP का इस्तेमाल अक्सर सकल राष्ट्रीय उत्पाद GNP और मूल्यह्रास depreciation के बीच अंतर का Representation करने के लिए किया जाता है। 

Numerical terms में कहा जाए तो NNP किसी भी देश द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल बाजार का मूल्य है, जो एक निर्धारित समय (आमतौर पर 1 साल) के दौरान मूल्यह्रास से घटाया जाता है।

आमतौर पर NNP economist द्वारा एक nation-state की growth और strength पर report करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसका इस्तेमाल किसी अन्य देश के विकास का मूल्यांकन करने के लिए भी किया जा सकता है।

उदाहरण के लिए :-

आसान शब्दों में कहे तो, किसी भी वस्तु के उत्पादन के लिए जब कोई मशीन यह गैजेट खरीदा जाता है, तो उसके 1 साल बाद उस मशीन या गैजेट की कीमत कम हो जाती है और फिर उस मशीन या गैजेट की कीमत में जितनी कमी आती है, उसे GNP से घटा दिया जाता है।

जैसे कि मान लें, आप किसी भी वस्तु के उत्पादन के लिए कोई मशीन या गैजेट ₹200 में खरीदते हैं, लेकिन 1 साल बाद उस मशीन या गैजेट की कीमत घटकर ₹150 हो जाती है। 

यानी की 1 साल बाद मशीन की किमत में ₹50 की कमी आती है अर्थात GNP में ₹50 की कटौती की जाएगी इसी तरह से जो भी profit होगा उसे NNP कहां जाएगा।

NNP का full form क्या है ?

जैसा कि अब आप जान ही गए होंगे कि NNP क्या है। तो आइए अब हम जानते हैं, कि एनएनपी (NNP) का फुल फॉर्म क्या है?

तो आपको बता दें, की NNP का फुल फॉर्म है ‘Net national product’ जिसे हिंदी में ‘शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद’ के नाम से जाना जाता है। 

GNP or NNP के बीच अन्तर

तो दोस्तों जैसा कि अब आप जीएनपी GNP और एनएनपी NNP का फुल फॉर्म के बारे में अच्छी तरह से जान गए होंगे। तो आइए अब हम जानते हैं, कि GNP और NNP के बीच अंतर क्या है

Gross national product (GNP)Net national product (NNP)
1GNP किसी देश के निवासियों और व्यवसायों द्वारा उत्पादन की गई वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य होता है।NNP किसी भी देश द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है, जो एक निर्धारित समय (आमतौर पर 1 साल) के दौरान मूल्यह्रास (depreciation) से घटाया जाता है।
2GNP का फुल फॉर्म होता है Gross national product जिसे हिंदी में सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहा जाता है।NNP का फुल फॉर्म होता है Net national product जिसे हिंदी में शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद कहा जाता है।
3GNP का इस्तेमाल राष्ट्रीय आय में किया जाता है, जिसके अनुसार IMF, क्रय शक्ति समानता (purchasing power parity) के आधार पर देशों को rank करता है।NNP आय का शुद्धतम (purest) रूप है। यदि हम किसी देश की कुल जनसंख्या और NNP को जानते हैं,तो हम किसी देश की प्रति व्यक्ति आय (per capita income) का पता लगा सकते हैं। 
4सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) को राष्ट्रीय आय नहीं माना जा सकता है।शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) को केवल उत्पादन लागत (factor cost) पर राष्ट्रीय आय के रूप में माना जाता है।
5GNP = GDP + Income from abroad 
GNP = GDP – Income from abroad
NNP = GNP – Depreciation 
NNP = GDP +Income from abroad – Depreciation

ये भी पढ़ें 👉 Instagram पर Followers कैसे बढ़ाये?

Conclusion

तो जैसा कि दोस्तों आज हम ने जाना कि जीएनपी GNP और एनएनपी NNP क्या है, जीएनपी GNP और एनएनपी NNP का फुल फॉर्म क्या है तथा GNP और NNP में क्या अंतर है

उम्मीद करते हैं, कि आज का यह लेख आपको अच्छी तरह से समझ आ गया होगा और साथ ही यह लेख आपके लिए काफी फायदेमंद रहा होगा।

इसके अलावा यदि आपको इस लेख से संबंधित या कोई और अन्य जानकारी चाहिए, तो आप नीचे comment section में comment करके बता सकते हैं। 

साथ ही यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई राय देनी है तब भी आप नीचे comment करके दे सकते हैं, क्योंकि आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

वैसे दोस्तों अगर आपको यह लेख पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और social media पर जरूर share करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके।

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!