English Bolna Kaise Sikhe? सिर्फ 7 दिनों में सीखे इंग्लिश
Share this

English Bolna Kaise Sikhe? सिर्फ 7 दिनों में सीखे इंग्लिश

4.7/5 - (6 votes)

English Bolna Kaise Sikhe:आज के समय में english एक बहुत ही महत्वपूर्ण language बन चूका है, आज हर filed में चाहे वो job interview हो या office meeting हो, हर जगह english की ही मांग की जाती है। 

अब ऐसे में जिन लोगो को इंग्लिश नहीं आती है, उन्हें लोग बहुत नीची नज़रों से देखते है, उन्हें कही job नहीं मिलता है और कही job मिल भी जाये तो company में promotion नहीं मिलता है और इतना ही नहीं कुछ लोग तो उन्हें well educated भी नहीं समझते है। 

 यदि आप भी उनमें से है, जिन्हे english नहीं आती है, तो इस लेख के माध्यम से सिर्फ 7 दिनों में सीखे इंग्लिश। जी हाँ आज हम इस पोस्ट में English Bolna Kaise Sikhe (अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे) के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाले है। 

तो चलिए फिर इस लेख को शुरू करते है और जानते है, इंग्लिश पढ़ना जल्दी कैसे सीखे – 

English Bolna Kaise Sikhe

english-books-img - English Bolna Kaise Sikhe? सिर्फ 7 दिनों में सीखे इंग्लिश 

यहाँ निचे हम English सिखने के कुछ महत्वपूर्ण points बता रहे है, जिनके माध्यम से आप बहुत जल्द English बोलना, पढ़ना और लिखना सिख सकते है। 

और यदि आपको इंग्लिश थोड़ी बहुत बोलने आती है लेकिन आप लोगो के सामने इंग्लिश बोलने से घबराते है, तो अब फ़िक्र करने की ज़रूरत नहीं है, क्यूँकि निचे बताए गए तरीको को follow करके आप confidently लोगो के सामने इंग्लिश बोल सकते है – 

English Movies और Shows देखें

इंग्लिश सीखने के लिए English movies और English shows देखना अब तक का सबसे बेस्ट तरीका है। जी हाँ English सीखने के लिए यह तरीका बहुत कारगर है और अधिकतर लोग इस तरीके को अपनाते हैं, क्योंकि इससे लोग खेल-खेल में इंग्लिश आसानी से सीख जाते हैं। 

शुरू शुरू में english movies subtitle के साथ देखें और समझने की कोशिश करें। धीरे-धीरे जब movies समझ आने लगे तब आप बिना subtitle के भी movies देख सकते हैं। इसके अलावा english shows देखे जिनमे खासतौर पर आप talk shows देख सकते है। जिससे आपको english जल्दी सीखने मे मदद मिलेगी। 

रोज़ाना English News Paper पढ़े 

जल्दी English सीखने के लिए आपको रोजाना English news paper पढ़ना चाहिए दरअसल news paper की भाषा normal english books की भाषा से बिल्कुल अलग होती है। इसलिए कहा जाता है, कि English सीखने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है, रोजाना इंग्लिश न्यूज़ पेपर पढ़ा जाए। 

अखबारों में अक्सर वही न्यूज़ होती है, जो भूतकाल में यानी past में बीत चुकी होती है और इंग्लिश न्यूज़ पेपर पढ़ने से आपको past tense में हुए मुद्दों को या चीजों को english में किस तरह से बोलना या लिखना है, यह समझने में मदद मिलती है जो इंग्लिश सीखने में काफी मदद कर सकती है।

Typing कैसे सीखे – Typing Tips in Hindi

English Word Meaning सीखे 

English word meaning से मतलब है, कि english के नए-नए words को dictionary की मदद से पढ़ें और उसका मतलब जानने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप इंग्लिश की नए-नए words सीख पाएंगे जिसका इस्तेमाल आप इंग्लिश बोलते समय कर सकते हैं।

ध्यान रहे, शुरू शुरू में इंग्लिश के उन्हीं words को याद करें, जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में की जाती है। ऐसा करने से english में बातचीत के दौरान आपकी vocabulary बहुत अच्छी होगी और बात करते समय english के नए नए words आपके दिमाग में रहेंगे।

खुद से English में बात करें 

खासतौर पर उन लोगों के लिए कारगर है, जो लोगों के सामने इंग्लिश बोलने से डरते हैं या घबराते हैं। खुद से इंग्लिश में बात करने का मतलब है, की रोज़ाना आईने के सामने खड़े होकर आप खुद से इंग्लिश में सवाल, जवाब करें।

ऐसा करने से आपका confidence level बढ़ेगा और लोगों के सामने इंग्लिश में बोलने से हिचक खत्म होगी और confidently आप लोगों के साथ इंग्लिश में बातचीत कर पाएंगे।

रोज़ाना English लिखने का प्रयास करें 

रोजाना इंग्लिश लिखना भी एक अच्छा तरीका है इंग्लिश भाषा सीखने के लिए। दरअसल रोजाना इंग्लिश लिखने से आपकी इंग्लिश की spelling अच्छी होगी और आपका grammar भीअच्छा होगा।

यानी कि आप यह समझ पाएंगे, कि शब्दों का इस्तेमाल किस तरह से किया जाए। रोजाना लिखने से आपकी इंग्लिश में पकड़ काफी मजबूत होगी और आप खुद से इंग्लिश के शब्दों का इस्तेमाल करके नए-नए sentence बना पाएंगे।

English Books पढ़े 

English की किताबें पढ़ना भी बहुत जरूरी है। आप किसी भी तरह की english की किताबें पढ़ सकते हैं जैसे story books या novel आदि। वैसे हमारी राय यही रहेगी कि शुरू शुरू में आप बच्चों की story books पढ़ें। 

उसमें english की grammar और english के words काफी आसान इस्तेमाल किए जाते हैं, जो आपको जल्दी समझ आयेंगे और इससे आपको पढ़ने की practice भी हो जाएगी। 

Tongue Twisters वाले शब्दों की Practice करें 

Tongue Twisters इंग्लिश सीखने का सबसे लाजवाब तरीका है। ऐसा इसलिए क्योंकि Tongue Twisters की मदद से आपके english का pronunciation काफी अच्छा होगा और इंग्लिश जल्दी बोलना सीख पाएंगे। 

कोई भी भाषा सीखने का सबसे अच्छा तरीका Tongue Twisters होता है, क्योंकि ऐसा करने से आपकी उस भाषा में अच्छी पकड़ बनती है और आप शब्दों का उच्चारण बहुत सही तरीके से कर पाते हैं।

English Grammar पर ध्यान दें 

English grammar, english सीखने के लिए english grammar आना बहुत जरूरी है। english grammar की वजह से ही पता चलता है कि कौन सा शब्द sentence में कहां लगना है। 

खास तौर पर basic english सीखने के लिए tense को समझना बहुत जरूरी होता है। जिससे यह पता चल सके कि future के बारे में बात करने पर किन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है और जब past के बारे में बात करते हैं, तब इंग्लिश के किन शब्दों का इस्तेमाल किस तरह किया जाता है।

FAQs On English Bolna Kaise Sikhe

इंग्लिश सीखने के लिए सबसे जरूरी क्या है?

इंग्लिश सीखने के लिए इंग्लिश मूवीस देखना, इंग्लिश न्यूज़पेपर पढ़ना और इंग्लिश किताबें पढ़ना बहुत जरूरी है। 

इंग्लिश सीखने के लिए क्या हम किसी mobile app का इस्तेमाल कर सकते हैं?

जी हाँ! बिल्कुल इंग्लिश सीखने के लिए आप Duolingo, Cake Josh Talk App का इस्तेमाल कर सकते है।

लोगों के सामने इंग्लिश में बात करने से घबराहट होती है क्या करें?

आईने के सामने खड़े होकर रोजाना खुद से इंग्लिश में बात करें, इंग्लिश में ग्रुप डिस्कशन करें और घर पर भी जितना हो सके इंग्लिश में बातचीत करने की कोशिश करें। 

क्या 1 दिन में कोई इंग्लिश देख सकता है?

नहीं! 1 दिन में इंग्लिश सीखना बहुत मुश्किल है। लेकिन लगातार कोशिश करने से बहुत जल्दी इंग्लिश बोलने सीखा जा सकता है।

विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा English है। 

निष्कर्ष 

आज का यह लेख यही पर समाप्त होता है, ‘English Bolna Kaise Sikhe? सिर्फ 7 दिनों में सीखे इंग्लिश’ आज के इस लेख में हमने आपको बताया की आप कैसे 7 दिनों के भीतर english सिख सकते है। साथ ही साथ यहाँ बातएं गए तरीकों के माधयम से आप ना केवल इंग्लिश सिख सकते है बल्कि confidently लोगो के सामने इंग्लिश बोल सकते है और उनसे बातचीत कर सकते है। 

उम्मीद करते है, आपको आज का यह लेख पसंद आया होगा। तो यदि यहाँ दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और सगे सम्बन्धियों के साथ अवश्य share करें। और इस लेख से सम्बंधित अपनी राय हमें निचे कॉमनेट के माधयम से ज़रूर बताएं।

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!