OYO का मालिक कौन है – यदि आपको Travelling का शौक है या आप अपने बिजनेस या अन्य कार्यो के वज़ह से अक्सर नई जगहों पर आते जाते रहते है, तो आपको OYO Rooms के बारे जरूर पता होगा।
लेकिन क्या आप जानते है, की OYO का मालिक कौन है? यदि नहीं तो इस लेख में अन्त तक बने रहे, क्योंकि आज इस लेख में हम ओयो क्या है, OYO full form क्या है, ओयो का मालिक कौन है तथा OYO किस देश की कंपनी है आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बात करने वाले हैं।
तो चलिए फिर बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं और जानते हैं, OYO कंपनी के बारे में सब कुछ –
🔗 Contents
OYO क्या है
OYO एक भारतीय hotel chain है, जो कि trusted और pocket friendly rooms प्रदान करने के लिए विश्व भर में जाना जाता है। यह व्यवसायिक hotel chain booking platform है, जो कि हर जगह बहुत ही common और easily available होते है।
OYO hotel या room service अपनी customers को अनेक प्रकार के सेवाएं प्रदान करते हैं। OYO hotels को आज न केवल भारत में बल्कि विश्व भर में जाना जाता है। OYO कंपनी का मुख्यालय भारत के गुरुग्राम शहर में स्थित है और यह अनेक देशों में अपनी services provide करती है।
यह company व्यापक शैली, budget और best quality वाले hotel की list में शामिल है। OYO एक IT centric company है, जो digital technology के साथ साथ अपने customers को उनकी आवश्यकताओं और budget के अनुसार hotels और rooms search करने में मदद करती है।
Company Name | OYO (On Your Own Room) |
---|---|
Founder | रितेश अग्रवाल |
CEO | रितेश अग्रवाल |
Headquarter | गुरुग्राम, हरियाणा |
Launching Date | 2013 |
Website | OYO Rooms |
OYO का मालिक कौन है
OYO कंपनी के मालिक और संस्थापक रितेश अग्रवाल है, जिन्होंने साल 2013 में OYO company की स्थापना की थी। इनका जन्म 16 नवंबर 1963 में भारत के राज्य उड़ीसा के रायगड़ा ज़िले में स्थित बिसमकटक में हुआ था।
रितेश अग्रवाल एक मारवाड़ी परिवार से आते हैं, जिन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा उड़ीसा के ही एक सैक्रेड हार्ट स्कूल से पूरी की थी। जिसके बाद इन्होंने सिम कार्ड बेचने का काम शुरू किया था।
रितेश अग्रवाल ने अपनी आगे की पढ़ाई सेंट जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा, राजस्थान से पूरी की और फिर साल 2011 में दिल्ली के एक कॉलेज में एडमिशन लिया जहां इन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर OYO Rooms की शुरुआत की।
महज 17 वर्ष की उम्र में रितेश अग्रवाल ने अपने बिजनेस कैरियर की शुरुआत की थी और आज वे एक कामयाब और सक्सेसफुल बिजनेसमैन है। रितेश अग्रवाल ने जब इस कंपनी की शुरुआत की थी तब से ही उनका मकसद था की सबसे कम कीमत की hotel के बारे में लोगों को जानकारी provide करना और ऑनलाइन बुकिंग की facility देना ताकि लोगों को emergency में भी hotel रूम्स मिल सके।
OYO किस देश की कंपनी है
OYO एक भारतीय कंपनी है, जिसे OYO Hotels & Homes के नाम से जाना जाता है। OYO का full form On Your Own Rooms होता है, जिसकी शुरुआत उड़ीसा के रहने वाले रितेश अग्रवाल ने की थी।
हालांकि यह एक भारतीय कंपनी है, लेकिन वर्तमान समय में यह भारत के अलावा ब्राजील, चाइना, मलेशिया, मैक्सिको, नेपाल, फिलिपिंस जापान, यूके, श्रीलंका, इंडोनेशिया, सऊदी अरबिया, यूनाइटेड स्टेट और वियतनाम जैसे 100 देशों के तकरीबन 800 cities में अपनी services provide कर रही है।
वर्तमान reports के according आज OYO hotels & homes के पास 43,000 से अधिक प्रॉपर्टीज और 12 लाख यानी 1.2 मिलियन से भी अधिक Rooms मौजूद है। जिनमें विश्व स्तर पर तकरीबन 100,000 से भी अधिक employees हैं, जिनमें सबसे अधिक भारतीय employees (75,000) शामिल है। सूची में दूसरे नंबर पर यूनाइटेड स्टेट और फिर अन्य देश शामिल होते है।
OYO के फ़ायदे
OYO hotels & homes के कई अनेक फायदे हैं जिनके बारे में हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं। जैसे की –
1. Budget Hotels
OYO हर तरह के लोगों के लिए बजट फ्रेंडली hotel ्स provide करते हैं, जो हर रेंज के लोगों के लिए affordable होते हैं। यह आमतौर पर low budget hotels में Wifi और TV की फैसिलिटी provide करते हैं।
यदि Mid range के hotels हैं, तो वहां ये हेयर ड्रायर कॉफी मेकर और अन्य चीजें provide करते हैं। और यदि luxurious hotel हैं, तो उनमें spa, फिटनेस सेंटर और स्विमिंग पूल जैसी अन्य चीजें provide की जाती हैं।
इतना ही नहीं OYO शेयर रूम की फैसिलिटी भी provide करता है, जो बजट फ्रेंडली होता है। यह आम तौर पर उन लोगों के लिए होता है, जो अपने पैसे बचाना चाहते हैं और जिन्हें Rooms share करने में कोई आपत्ति नहीं होती है।
2. High Quality
यदि बात करें quality की तो OYO rooms अपने customers को best quality और आरामदायक सुविधाएं प्रदान करते हैं। इनके द्वारा provide किए जाने वाले hotels साफ-सुथरे और hygienic होते हैं।
3. Digital technology
OYO एक IT centric company है, जिसका मतलब है कि customers को आसानी से hotel खोजने और बुक करने की सुविधा इसमें रहती है। OYO का खुद का वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन है जिस के माध्यम से कोई भी आसानी से अपनी आवश्यकताओं के अनुसार best quality और बजट अनुसार hotel rooms book कर सकता है।
4. Variety of Rooms
OYO hotels & homes अपने customers को विभिन्न प्रकार के Room provide करते हैं, जिनमें Standard Rooms, Deluxe Rooms, Suites शामिल है।
Standard Rooms
Standard Rooms, OYO द्वारा provide किए जाने वाले सबसे common प्रकार के rooms होते हैं, जिनमें आमतौर पर queen size bed और two double bed होते हैं।
Deluxe Rooms
Deluxe Rooms अन्य कमरों के मुकाबले अधिक कंफर्टेबल और बड़े होते हैं। इन में आमतौर पर एक किंग साइज बेड और टू क्वीन साइज बेड होते हैं।
Suites
Suites OYO द्वारा provide किए जाने वाले सबसे luxurious rooms होते हैं, जिनमें रहने के लिए separate living area और बैडरूम्स मौजूद होते हैं।
5. Network
OYO hotels & homes एक बहुत बड़ा नेटवर्क है, जो कि न केवल भारत के विभिन्न शहरों बल्कि विश्व भर के अलग-अलग क्षेत्रों में मौजूद है। इसी वजह से यह hotel विश्वसनीय है, जिसे customers बिना किसी चिंता के बुक कर सकते हैं और अच्छी service का लाभ ले सकते हैं।
OYO के नुकसान
वैसे तो OYO rooms एक popular hotel chain है, जो कि बहुत ही affordable और सुविधाजनक facilities अपने customer को provide करते हैं। लेकिन उसके बावजूद इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनके बारे में हम नीच बता रहे हैं। जैसे कि –
1. Different room quality
OYO द्वारा provide किए जाने वाले रूम की quality property के आधार पर अलग अलग हो सकती है। जैसे कि कुछ कमरे साफ-सुथरे और अच्छी तरह से बने हुए हो सकते हैं। जबकि कुछ कमरों में गंदगी या मरम्मत की आवश्यकता हो सकती है। खासतौर पर ऐसे Hotels जो बहुत ही पुराने और लो बजट के होंगे।
2. Customer service
OYO की customer services असंगत हो सकती है यानी कि कुछ customers, customer service के साथ अपने अच्छे experience होने की information share किए होंगे जबकि कुछ बुरे एक्सपीरियंस होने ही सूचना सोशल मीडिया या अन्य जगह दिए होंगे।
3. Cancellation policy strict
OYO रूम्स में cancelation policy बहुत ही ज्यादा strict होती हैं। जी हाँ यदि आप 24 घंटे के भीतर अपना रिजर्वेशन कैंसिल करते हैं, तो आपको शायद पूरी रात रुकने का charges pay करने होगे।
4. Hidden room fees
OYO मे hidden Room fees भी होती है जैसे कि cleaning fees, late check out fees आदि। इन fees का खुलासा स्पष्ट रूप से नहीं किया जाता है। इसलिए reservations करने से पहले fine print को अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए।
FAQs On OYO का मालिक कौन है
OYO full form क्या है?
OYO का Full form है ‘On Your Own Room’.
OYO का मालिक कौन है?
OYO का मालिक और संस्थापक रितेश अग्रवाल है।
OYO कहाँ की कंपनी है?
Oyo एक भारतीय कंपनी है, जिसका मुख्यालय भारत के गुरुग्राम, हरियाणा में स्थित है।
OYO क्या है?
ओयो एक Hotel chain है, जो लोगों को बजट में और आरामदायक ठहरने के लिए रूम्स Provide करती है।
निष्कर्ष
आज का यह लेख ‘OYO का मालिक कौन है’ यहीं पर समाप्त होता है। आज के इस लेख में हमने जाना कि ओयो क्या है, OYO कहाँ की कंपनी है, ओयो का मालिक कौन है और ओयो फुल फॉर्म क्या है?
उम्मीद करते हैं, आज के इस लेख के माध्यम से आपको OYO के बारे में तमाम जानकारी प्राप्त हो गई होगी। लेकिन इसके बावजूद यदि आपको इस लेख से संबंधित और अधिक जानकारी चाहिए या इस विषय से संबंधित आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट के माध्यम से आप अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं।
लेकिन यह लेख और यहां दी गई जानकारी आपको useful लगी हो, तो कृपया इसे जितना हो सके उतना अधिक शेयर करें ताकि और लोगों को भी ओयो कंपनी के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।