भारत के कुछ टॉप स्टार्टअप जो बने ज़ीरो से हीरो
Share this

भारत के कुछ टॉप स्टार्टअप जो बने ज़ीरो से हीरो

Rate this post

जब भी इंसान अपने नए बिज़नेस की शुरुआत करता है। तो उसको अपने बिज़नेस को सफल बनाने के लिए वातावरण और अपने competitor को समझना बहुत जरूरी है। उसी के पश्चात आप वातावरण के अनुसार अपने नए बिज़नेस की शुरुआत करें। ताकि आपको जल्द से जल्द सफलता मिल सकें।

भारत में कुछ ऐसे बिज़नेस आपने देखे होंगे, जो देखते ही देखते बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गए आज हम उन्हीं में से कुछ बिज़नेस कंपनियों के बारे में बात करने वाले हैं। जिन्होंने अपनी शुरुआत कम इन्वेस्टमेंट के साथ की थी। लेकिन आज वे कंपनियां करोड़ों की मालिक बन चुकी है।

भारत के कुछ टॉप स्टार्टअप जो बने “ज़ीरो से हीरो”

1. Ola Cabs Company के सफलता का राज :-

Ola Cabs Company - भारत के कुछ टॉप स्टार्टअप जो बने ज़ीरो से हीरो

Ola Cabs का नाम आपने अवश्य सुना होगा। Ola आज के समय में सबसे लोकप्रिय परिवहन Network Company बन चुकी है। Cab का उपयोग करने के बारे में यदि कोई व्यक्ति सोचता है।

तो सबसे पहले व्यक्ति के जुबान पर Ola cab का नाम ही आता है, क्योंकि Ola Cabs की services बहुत ही शानदार है। ola के वर्तमान समय में सबसे अच्छी ऑनलाइन टैक्सी सर्विस प्रदान करवाने वाली company बन चुकी है।

हालांकि वर्तमान समय में Uber जो इस company को जबर्दस्त टक्कर दे रही है। लेकिन ओला company ने जिस तरह से अपने बिज़नेस की शुरुआत की वह काफी चौकाने वाले हैं।

भारत में Ola Cabs network की बात की जाए, तो 110 लोकप्रिय शहरों में Ola Cabs की service है। ऐसे तो भारत के हर कोने में Ola Cabs की services लोगों को प्रदान कराई जा रही है।

Ola Cabs company के पास 600000 गाड़ियां वर्तमान समय में है। Ola Cabs company की शुरुआत साल 2010 में मुंबई से हुई थी और इतने कम समय में इस company ने बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली है।

2. Paytm क्यों हुआ इतना लोकप्रिय :-

Paytm

वर्तमान में सबसे लोकप्रिय wallet की बात की जाए, तो उसमें सबसे पहले नाम Paytm का आता है। Paytm भारत का सबसे बड़ा सफल स्टार्टअप बिज़नेस है। जो कि एक ई-कॉमर्स पेमेंट सिस्टम या डिजिटल wallet company है।

इस company की शुरुआत साल 2010 में विजय शेखर शर्मा द्वारा की गई। शुरुआत में विजय शेखर शर्मा द्वारा साल 2010 में सिर्फ Paytm एप्लीकेशन बनाया गया था और धीरे-धीरे यह एप्लीकेशन लोगों की पहली पसंद बन गया।

आज के दिन Paytm भारत का सबसे लोकप्रिय wallet और Money transfer सिस्टम बन चुका है। इसके अलावा वर्तमान समय में Paytm कि कई और भी अन्य कई सुविधाएँ है, जैसे:- Fix deposit, Paytm payment bank इत्यादि भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

साल 2018 की रिपोर्ट के अनुसार पता चला है, कि Paytm का Network 10 बिलियन से अधिक हो चुका है।

3. Flipkart कैसे बड़ी इस Company की लोकप्रियता :-

Flipkart

भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट है। Flipkart वेबसाइट की शुरुआत बेंगलुरु में साल 2007 में सचिन बंसल और बिनी बंसल द्वारा की गई है। शुरुआत में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा फ्लिपकार्ट को सिर्फ एक शॉपिंग वेबसाइट के रूप में लांच किया गया था।

लेकिन धीरे-धीरे इस शॉपिंग वेबसाइट की लोकप्रियता बढ़ती गई और वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट सबसे लोकप्रिय ई-कॉमर्स company बन गई है। साल 2018 में फ्लिपकार्ट की कुछ प्रतिशत हिस्सेदारी वॉलमार्ट द्वारा खरीदी गई थी।

वॉलमार्ट ने पहले फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीदी थी और उसके पश्चात 107000 करोड रुपए में पूरे फ्लिपकार्ट को ख़रीद लिया।

4. OYO इतनी कम उम्र में रितेश अग्रवाल कैसे बने करोड़पति :-

Oyo

वर्तमान समय में OYO Rooms काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। OYO Rooms सस्ते दामों पर होटल बुकिंग करवाने में मशहूर बन गए हैं। इसकी शुरुआत साल 2013 में रितेश अग्रवाल द्वारा की गई है।

रितेश अग्रवाल ने महज 21 वर्ष की उम्र में इस company की शुरुआत की और धीरे-धीरे इस company की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई। कि देखते ही देखते रितेश अग्रवाल 400 करोड़ की company के मालिक बन गए और दूसरे बिज़नेस-मैन को हैरान कर दिया वर्तमान समय में देखा जाए, तो OYO Rooms की पहचान विदेशों में भी बन गई है

OYO के 230 City में करीब 8500 से अधिक होटल है। सभी लोकप्रिय शहरों में एक ही अधिक होटल स्थापित किए गए हैं। ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जा सके।

साल 2017 की रिपोर्ट के अनुसार पता चला है। OYO company 400 मिलियन डॉलर की company बन चुकी है।

5. Zomato 2 लोगों से 23 देशों तक का सफर :-

Zomato

वर्तमान समय में Zomato का प्रचलन बहुत अधिक चल रहा है। Zomato के जरिए लोग ऑनलाइन पिज़्ज़ा ऑर्डर करने में बहुत ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं और वर्तमान समय में सबसे बेहतरीन सुविधा भी Zomato की है।

वर्तमान समय में Zomato company ने बाकी कंपनियों के मुकाबले बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल कर ली है। भारत में बेहतरीन स्टार्टअप बिज़नेस में Zomato का नाम भी शामिल है।

इसकी शुरूआत साल 2008 में दीपेंद्र गोयल और पंकज चुंडा द्वारा की गई है और वर्तमान समय में Zomato 23 देशों में अपनी लोकप्रियता कायम किए हुए हैं। अमेरिका जैसे देशों में भी अपनी लोकप्रियता बना ली है।

6. Policy Bazaar दूसरी कंपनियों के घोटालों का भांडा फोड़ा :-

Policy Bazaar

Policy Bazaar company की शुरुआत काफी ज़बरदस्त रही है। Policy bazaar company जो लोगों को Insurance की सुविधा उपलब्ध करवाते है।

इस company की शुरुआत होने के चंद सालों में ही इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा बढ़ गई है और वर्तमान समय में पॉलिसी बाजार company के जरिए लोग इंश्योरेंस लेना बहुत पसंद करते हैं।

Policy Bazaar company इतने कम सालों में इतनी लोकप्रियता हासिल करके बाकी कंपनियों के होश उड़ा दिए हैं। भारत के बेहतरीन स्टार्टअप बिज़नेस में Policy bazaar का नाम भी शामिल है।

Conclusion :-

हर किसी के मन में नए बिज़नेस को लेकर अलग-अलग आइडिया आते रहते हैं। भारत में नए व्यवसाय रोजाना खुलते हैं लेकिन सफल वही होते हैं जो सबसे पहले वातावरण और competitors के बारे में जानकारी ले लेते हैं।

आपको अपने बिज़नेस की शुरुआत करने से पहले भारत की बेहतरीन स्टार्टअप बिज़नेस कंपनियों के बारे में जान लेना जरूरी है। क्योंकि इस जानकारी के जरिए आप भी अपने बिज़नेस को जल्द से जल्द सफलता की राह तक ले जा सकता है।

आज हमने इस आर्टिकल के जरिए आपको भारत की कुछ बेहतरीन स्टार्टअप कंपनियां जो ज़ीरो से हीरो कैसे बने। इसके बारे में जानकारी पहुँचाई है। आशा करता हूं, कि हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!