Oppo और Vivo mobile फ़ोन reset कैसे करें
Share this

Oppo और Vivo mobile फ़ोन reset कैसे करें

5/5 - (1 vote)

Oppo और Vivo mobile फ़ोन reset कैसे करें यह एक ऐसा विषय है, जिसके बारे मे प्रत्येक Oppo और Vivo mobile phone users को जानकारी होना बहुत जरूरी है

दरअसल Oppo और Vivo mobile phone का Indian smartphone market में काफी बड़ा share है। भारत में काफी बड़ी संख्या में लोग इन phones का इस्तेमाल करते हैं। 

खास तौर पर Vivo और oppo के mobile phone की कैमरा Quality दूसरे phones की तुलना में ज्यादा अच्छी होती है जिस कारण इन phones को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। इसके अलावा यह mobile phones आम जनता के budget में भी आसानी से फिट बैठते हैं। जिस वजह से लोग इसे आसानी से खरीद पाते हैं। 

इसलिए यदि आप oppo और Vivo mobile phone के उपभोक्ता हैं और आप अपने mobile phone को reset करना चाहते हैं, तो हमारा आज का यह article आपके लिए ही है, क्योंकि आज हम आपको step by step बताएंगे कि oppo और Vivo mobile phone reset कैसे किया जा सकता है। 

Mobile phone reset करते वक्त कुछ अहम बातों को ध्यान में रखना काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि गलती होने पर आपका phone dead भी हो सकता है। इसलिए आपको सतर्कता बरतते हुए अपना phone reset करना चाहिए। जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बताएँगे। तो चलिए बिना समय गंवाये इस लेख को शुरू करते है जानते है – 

Oppo और Vivo mobile फ़ोन reset कैसे करें

Oppo और Vivo mobile फ़ोन reset कैसे करें

Oppo और Vivo दोनों ही Chinese brand के smartphones है और दोनों के features भी almost same ही है। इसलिए इन्हें use करना आसान है लेकिन इन दोनों ही phone को reset करना मुश्किल। दरसल हमें कई स्थिति में phone reset करने की आवश्यकता पड़ जाती हैं। जैस – 

यदि हम अपने mobile phone का password भूल जाएं या फिर हमारे phone में कोई virus घुस जाए तो emergency में phone reset करना पड़ ही जाता है। इसके अलावा यदि आप अपना phone किसी व्यक्ति को बेच रहे हैं, तो भी phone reset करना जरूरी होता है।

वैसे तो सभी smartphones में reset करने का process लगभग एक ही  जैसा होता है।  लेकिन कुछ brands के phones ऐसे होते हैं जिसे अलग तरीके से भी reset किए जाते हैं। 

विशेष रुप से अधिकतर smartphones को 2 तरीके से  reset किया जाता है।  जिसमें पहला तरीका  है – 

  • Phone की settings में जाकर UI के माध्यम से phone को reset करना और 
  • दूसरा तरीका है recovery mode से phone को reset करना।

हालांकि पहला तरीका बेहद आसान है, इसके माध्यम से कोई भी अपने phone को reset कर सकता है। लेकिन यह तरीका हर बार काम नहीं आता है खास तौर पर तब जब आप अपने phone का पासवर्ड भूल जाए।

ऐसे में दूसरे तरीके को इस्तेमाल किया जाता है, जो तरीका थोड़ा मुश्किल है लेकिन सबसे बेहतर तरीका है और यह तरीका हमेशा कारगर ही साबित होता है।

Phone reset करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

किसी भी phone को अत्यंत सावधानी के साथ reset करना चाहिए, क्योंकि बेपरवाही से reset करने पर आपके mobile phone का पूरा data delete हो सकता है या फिर आपका phone dead भी हो सकता है। इसलिए  नीचे बताए गए बातों का ध्यान अवश्य रखें –

  • अपने mobile phone की settings में back-up का option हमेशा enable रखें। ऐसा करने से आपके internal storage में मौजूद सभी data आपकी e mail ID से link हो जाएगा और फिर इसका back-up भी अपने आप आपके email पर save होने लगेगा। 
  • Phone Hard reset करने पर आपके phone की internal storage में मौजूद सारा data permanently delete हो जाता है। यदि आप कुछ महत्वपूर्ण चीजों को delete होने से बचाना चाहते हैं, तो इसका सुरक्षित back-up जरूर रख लें।
  • Mobile phone में उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण files जैसे कि bank की details, login password, निजी photos और videos इत्यादि को एक बार check कर ले, और लंबे समय तक रखना चाहते हैं उनका back-up अवश्य निकाल लें। 

Vivo mobile phone को reset कैसे करें?

यदि आप Vivo mobile phone users है, तो आपको अपने phone को hard rest करने के बारे में जानकारी होना जरूरी है। नीचे हम phone को Hard reset करने का पूरा details बता रहे हैं,  आप नीचे बताएं गए steps को follow करके अपने smartphone को complete reset कर सकते हैं। 

Step 1 

सबसे पहले आप अपने Vivo mobile phone को switch off कर दें। 

Step 2 

Phone switch off कर देने के बाद आप अपने mobile के volume up button और power button को एक साथ दबाएं। आप इन दोनों buttons को तब तक दबाकर रखें जब तक आपकी screen पर Vivo का logo ना आ जाए। 

Step 3 

इसके बाद आपको wipe data और factory reset का option दिखाई देगा। आप अपने mobile phone के volume button का इस्तेमाल करके factory reset के option को select करें।

Step 4 

Power button का इस्तेमाल करके आप wipe data/factory reset option को select करें।

Step 5 

इसके बाद अब volume button की सहायता से Yes — delete all user data के option को click करें और power button दबाकर उसे confirm कर दें। 

Step 6 

अब आपके Vivo phone में reset process शुरू हो जाएगा। जिसमें थोड़ा वक्त लगेगा।

Step 7 

Process खत्म हो जाने के बाद आपको अपने mobile screen पर reboot system now का option दिखाई देगा। आप इस option पर click करें। 

Step 8 

Phone reboot करते ही आपका mobile phone सफलतापूर्वक restart हो जाएगा। 

Oppo mobile phone को reset कैसे करें

Oppo mobile phone को reset करने का तरीका लगभग Vivo की तरह ही है।  लेकिन कुछ steps इसमें अलग है, जिसके बारे में हम नीचे बताएंगे। जैसे – 

Step 1 

सबसे पहले आप अपने oppo mobile phone को switch off कर दें। 

Step 2 

कुछ समय बाद आपके mobile phone की screen open होगी, जिसमें आपको select language का option आएगा। आप अपने mobile phone के volume button द्वारा up and down scroll करें aur English language को select करें।

Step 3 

इसके बाद आपके सामने कई सारे option खुल जाएंगे जिसमें से आपको wipe data के option पर दो बार click करना है। दो बार click करने से यह select हो जाएगा। 

Step 4 

इसके बाद आपके सामने एक popup window आएगी जिसमें से आपको yes के option पर click करना है। yes के option पर click करते ही आपका oppo phone Hard reset हो जाएगा। 

Phone reset करने के फायदे

लंबे समय से एक ही phone का इस्तेमाल करने से phone में कई अनगिनत दिक्कत आनी शुरू हो जाती है। ऐसे में phone reset करना बेहतर option होता है। नीचे हम ऐसे ही कुछ कारण बता रहे हैं, जो यदि आपके phone में दिखाई दे तो आप अपने phone को reset कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कि वह क्या कारण है जिसमें phone reset करना बेहतर होता है।  

  • यदि आपके phone में virus घुस गया है, तो reset करने से virus को हटाया जा सकता है।
  • कभी-कभी हमारे phone में unwanted applications अपने आप download हो जाते हैं, जो कि mobile phone में दिक्कत करते हैं। ऐसे में mobile phone reset करने से unwanted applications भी delete हो जाती हैं। 
  • लंबे समय तक लगातार phone use करने से mobile phone की Speed कम हो जाती है। mobile phone reset करने से mobile की Speed काफी हद तक fast की जा सकती है।
  • यदि अनजाने में आपके phone की settings बिगड़ गई है,  तो phone Hard reset करने से इसे ठीक किया जा सकता हैं। 
  • यदि आप अपना phone किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का सोच रहे हैं, तो reset करके आप अपने phone का सभी data clear कर सकते हैं।

अंतिम शब्द 

आज के article में केवल इतना ही उम्मीद करते हैं कि इस article में बताई गई सभी बातें आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होंगी और आप जान गए होंगे कि Oppo और Vivo mobile फ़ोन reset कैसे करें यदि आपको यह article पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ share करना ना भूले।

और साथ ही  साथ यदि आपके पास इस article से संबंधित किसी भी तरह का प्रश्न या सुझाव हो तो  आप comment section द्वारा हम तक पहुंचा सकते हैं। 

और भी पढ़ें 👇

About Author
मेरा नाम Asif Ansari है। मैं एक Professional WordPress developer हूँ और Blogging मेरा Passion है। मुझे Technologies में गहरी रुचि है, मेरा उद्देश्य है, कि मैं अपने ज्ञान और कौशल की मदद से लोगों तक Technology, Education और Gaming से संबंधित Latest जानकारी पहुँचा सकूं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!!